लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi row: काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लखनऊ विवि के प्रोफेसर रविकांत पर हमला, जानें

By भाषा | Updated: May 18, 2022 19:43 IST

Gyanvapi row: कार्तिक पांडे समाजवादी पार्टी के आनुषांगिक संगठन समाजवादी छात्र सभा का पदाधिकारी भी है। घटना के बाद संगठन से निकाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक पांडे नामक छात्र नेता ने उन पर हमला किया।गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्द कहे, उसके बाद मारपीट भी की।दो सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर छात्र नेता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लखनऊः  काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद खबरों में आए लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत पर बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र ने हमला कर दिया।

प्रोफेसर रविकांत ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब एक बजे प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर कार्तिक पांडे नामक छात्र नेता ने उन पर हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसने उनके साथ गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्द कहे, उसके बाद मारपीट भी की। उन्होंने बताया कि उनके साथ चल रहे दो सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर छात्र नेता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह घटना बताती है कि उन्हें जान का लगातार खतरा बना हुआ है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। इस बीच, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर रवि कांत पर हमला करने के आरोपी छात्र नेता कार्तिक पांडे को निलंबित कर दिया है।

कार्तिक पांडे समाजवादी पार्टी के आनुषांगिक संगठन समाजवादी छात्र सभा का पदाधिकारी भी है। घटना के बाद संगठन से निकाल दिया गया है। यह घटना भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समिति के सदस्य अमन दुबे द्वारा प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ भावनाएं भड़काने तथा आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के एक हफ्ते बाद हुई है।

दुबे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रोफेसर रवि कांत ने एक यूट्यूब चैनल पर परिचर्चा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने इसके बाद उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रोफेसर रवि कांत ने भी पुलिस से इसकी शिकायत की थी। 

टॅग्स :श्री काशी विश्वनाथ मंदिरज्ञानवापी मस्जिदलखनऊउत्तर प्रदेशवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी