लाइव न्यूज़ :

विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल?, असम विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 11:53 IST

GUWAHATI: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, असम में गुरुवार को तीन कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास दो अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

Open in App

GUWAHATI: असम में कांग्रेस के तीन विधायक-कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास- दो अन्य नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बृहस्पतिवार को शामिल हो गए। राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं को यहां एक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई। दो अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद हुआ है।

126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। पुरकायस्थ करीमगंज (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शशिकांत दास और बसंत दास क्रमशः राहा और मंगलदोई (एससी) से मौजूदा विधायक हैं। भाजपा में शामिल होने वाले दो अन्य नेता पूर्व कांग्रेस संयुक्त सचिव परशा बॉब कलिता और पूर्व तृणमूल कांग्रेस महासचिव कंगन नाथ हैं।

माना जाता है कि ये तीनों विधायक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी हैं और पिछले कुछ वर्षों से खुले तौर पर भाजपा का समर्थन करते रहे हैं। शशिकांत दास ने 2021 में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों के लिए अपना समर्थन घोषित किया था।

इससे पहले, 22 फरवरी को भूपेन बोराह के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका लगा था। पिछले महीने, दो अन्य विधायक - अब्दुल राशिद मंडल और शेरमन अली अहमद - रायजोर दल में शामिल हो गए। मंडल और अहमद क्रमशः गोलपारा (पश्चिम) और बागबर निर्वाचन क्षेत्रों से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीBJPHimanta Vishwa Sarma
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो