लाइव न्यूज़ :

Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव, यातायात जाम, कॉरपोरेट कार्यालय अपने कर्मियों से घर से काम कराएं और विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2023 20:56 IST

Gurugram Rain: सड़कों, उद्यानों, अंडरपास, बाजारों और यहां तक कि स्कूलों एवं अस्पतालों में जलभराव हो गया। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने लोगों से घरों में ही रहने तथा जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को शहर में निजी विद्यालयों के बंद रहने की संभावना है।रुक-रुक हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है और आना-जाना बहुत कठिन है।जिला प्रशासन के आदेश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के वास्ते विद्यालय कल बंद रहेंगे।

Gurugram Rain: गुरुग्राम में रविवार को भारी वर्षा के बाद जगह-जगह पर जलभराव हो गया और कई हिस्सों में यातायात जाम हो गया। प्रशासन ने कॉरपोरेट कार्यालयों को अपने कर्मियों से सोमवार के लिए घर से काम कराने तथा विद्यालयों को छुट्टी की घोषणा करने की सलाह दी है। भारी वर्षा से शहर में बहुत खराब स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

सड़कों, उद्यानों, अंडरपास, बाजारों और यहां तक कि स्कूलों एवं अस्पतालों में जलभराव हो गया। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने लोगों से घरों में ही रहने तथा जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉरपोरेट कार्यालयों को भी सोमवार को अपने कर्मियों को घर से काम करने की सलाह देने को कहा गया है ताकि वर्षा रुकते ही सड़कों से पानी हटाया जा सके ।

जिला प्रशासन की ओर से परामर्श जारी होने के बाद सोमवार को शहर में निजी विद्यालयों के बंद रहने की संभावना है। डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर 14) के प्राचार्य की ओर से जारी संदेश में कहा गया है, ‘‘ रुक-रुक हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है और आना-जाना बहुत कठिन है। इसलिए , जिला प्रशासन के आदेश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के वास्ते विद्यालय कल बंद रहेंगे।’’

अधिकारियों के अनुसार गुरूग्राम में शनिवार पूरी रात बारिश हुई जो सुबह तक भी जारी रही । शहर में दोपहर तक 150 मिलीमीटर वर्षा हुई है। सोशल मीडिया पर घुटने तक पानी में यात्रियों के आने-जाने के फोटो एवं वीडियो नजर आ रहे हैं। इससे शहर की जल निकासी व्यवस्था के असरदार होने पर चिंता प्रकट की जा रही है।

यातायात पुलिस विभाग की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘ निरंतर वर्षा से जलभराव हो गया है तथा यातायात बहुत धीमा है। इसलिए हम आप सभी से केवल जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने का अनुरोध करते हैं । असुविधा के लिए खेद है।’’

उसने कहा कि हिमगिरि चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, शीतला माता मंदिर रोड , कन्हाई चौक, राजीव चौक, एम जी रोड और सोहना रोड एवं अन्य स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या नजर आयी। उद्योग विहार, रोजवुड सिटी, मालीबू टाउन, सेक्टर 14,17 और 31 में भी पानी जमा हो गया है।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से गुजर रहे यात्रियों का बहुत बुरा अनुभव रहा क्योंकि नरसिंहपुर के समीप मुख्य मार्ग और सर्विस लेन पानी में डूब गये थे। शहर की कई सड़कों पर गाड़ियों के भारी जाम की खबर है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) विरेंद्र विज ने कहा कि अंदर की सड़कों और एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की गति धीमी है लेकिन कोई भीड़भाड़ नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हालात को संभाल रहे हैं। यादव ने कहा कि नगर निकाय एजेंसियों की कई टीम पंप की मदद से सडक़ों से पानी हटाने में जुटी हैं। गुरूग्राम के लोगों ने समय से नालों की सफाई नहीं कराने को लेकर गुरूग्राम नगर निगम और गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की निंदा की है। 

टॅग्स :हरियाणामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर