लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार और टैंकर की बीच जबरदस्त टक्कर, 4 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: November 11, 2023 07:18 IST

कार से टकराने के बाद तेल टैंकर हाईवे पर एक पिकअप वैन से टकरा गया, जिससे वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार रात हादसा एक्सीडेंट में चार लोगों की मौतटक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर गुरुग्राम के सिधरावली गांव के पास देर रात एक तेल टैंकर ने एक कार और एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में करीब चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बिलासपुर थाने के जांच अधिकारी विनोद कुमार को बताया कि जयपुर की ओर से आ रहे एक तेल टैंकर ने डिवाइडर तोड़ कर एक कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि अंदर के यात्री शायद जयपुर की यात्रा कर रहे थे। सीएनजी सिलेंडर होने के कारण कार में आग लग गई।

टक्कर के बाद आग लगने से तीनों यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि कार से टकराने के बाद तेल टैंकर हाईवे पर एक पिकअप वैन से टकरा गया, जिससे वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। 

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए हादसे की सूचना मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक कार जलकर खाक हो गई है और तीन लोगों की मौत हो गई है। बाद में हमें यह भी पता चला कि तेल टैंकर से टक्कर हो गई थी।

उन्होंने कहा, "हालांकि, तेल टैंकर का आरोपी चालक भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।" फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले में आगे अन्य सबूतों को जुटाने का काम चल रहा है। सभी मृतकों के शवों की पहचान करके उनके परिजन को सौंपने का काम पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनागुरुग्रामदिल्लीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी