लाइव न्यूज़ :

गुरमीत राम रहीम को बीमार मां से मिलने के लिए दी गई पैरोल, बलात्कार के जुर्म में काट रहा है सजा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 21, 2021 17:11 IST

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को उनकी बीमार मां की देखभाल के लिए पैरोल दी गई है । उसने चार दिन पहले पैरोल के लिए अपील की थी ।

Open in App
ठळक मुद्देडेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए दी गई पैरोलगुरमीत राम रहीम बलात्कार के जुर्म में 20 साल की सजा काट रहा है गुरमीत राम रहीम ने चार दिन पहले पैरोल के लिए अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है

चंडीगढ़:  डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को बीमार मां की देखभाल के लिए  पैरोल दी गई है। हरियाणा के रोहतक में स्थित सुनारिया जेल के एक वरिष्ठ अधिकार ने बताया कि सिंह की मां की तबीयत खराब होने के कारण पैरोल दी गई है। गुरमीत राम रहीम अपनी 2 अनुयायियों से बलात्कार के जुर्म में 20 साल की सजा काट रहे हैं ।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि पैरोल कितने समय के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि 'हम शाम तक इसके बारे में जानकारी देंगे। प्रत्येक कैदी को पैरोल पाने का अधिकार है और यह प्रशासन और पुलिस से फीडबैक लेने के बाद दी गई थी । हमने पिछले साल भी उसे 1 दिन की पैरोल दी थी ।'

पिछली बार सिंह को भारी सुरक्षा के बीच अपनी मां से मिलने के लिए गुड़ग्राम ले जाया गया था।  राम रहीम ने 4 दिन पहले पैरोल मांगी थी।

इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने के लिए 24 अक्टूबर 2020 को 1 दिन की पैरोल दी गई थी। राज्य के जेल मंत्री रंजीत सिंह ने उस समय पैरोल को यह कहते हुए उचित ठहराया था कि 'यह कानून के अनुसार दिया गया था।' 

रंजीत सिंह ने कहा था कि कानून के तहत प्रावधान है कि अगर दोषी के परिवार का कोई  सदस्य आपात स्थिति में हो, तो उसे पुलिस सुरक्षा में अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी जाती है ।' पिछले हफ्ते गुरमीत राम रहीम का ब्लड प्रेशर लो होने पर उन्हें रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले 10 दिन जब उनकी सभी स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट सामान्य पाई गई, तो उन्हें छुट्टी दे दी गई थी ।

टॅग्स :गुरमीत राम रहीमजेलहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं