लाइव न्यूज़ :

CBI अदालत से राम रहीम को मिली जमानत, पर इस वजह से जेल से नहीं होगा आजाद

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 5, 2018 15:13 IST

Gurmeet Ram Rahim Granted Bail by Panchkula CBI Court: यौन शोषण मामले में कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमी‌त राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

Open in App

चंडीगढ़, 5 अक्टूबरः पंचकुला आश्रम में युवती से रेप के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक मामले में जमानत दे दी। इससे राम रहीम को दूसरे मामलों में राहत तो मिलेगी। लेकिन इससे वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक पंचकुला सीबीआई ने राम रहीम को बधिया कराने मामले में जमानत मिली है। लेकिन रेप मामले से इसका सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में रेप संबंधित मामलों में उनकी सजा बरकरार रहेगी।

राम रहीम पर रेप के अलावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पुरुषों का बधिया कराने का आरोप लगे थे। इस मामले की सुनवाई करते हुए पंचकुला सीबीआई कोर्ट ने जमानत दी है। लेकिन यौन शोषण मामले में कोर्ट के द्वारा सुनाई गई 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रुपये जुर्माने की सजा पर इसका कोई असर नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि राम रहीम ने हरियाणा के पंचकुला में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के तौर पर काफी समय तक आसीन रहा। इस दौरान उसने डेरा सच्चा सौदा को कई तरह से बेहद प्रभावशाली बना दिया। आर्थ‌िक मामलों से लेकर राम रहीम राजनैतिक प्रभाव भी रखता ‌था।

तमाम पार्टियों के प्रमुख नेता उनके आश्रम में आशीर्वाद लेने जाते थे। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम ने अपनी भी बनानी शुरू कर दी। साथ वह एक रॉकस्टार सिंगर भी रहा। उसने कई जगहों पर म्यूजिक शो किया।लेकिन युवती से रेप व कई अन्य मामलों में वह अपराधी साबित हुआ और जेल गया। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे रेप मामले में दोषी करार दे दिया। इसके बाद पंचकुला और सिरसा में दंगे जैसे हालात बन गए। कई जगहों पर आगजनी हुई। इसमें 38 लोगों की मौत हुई थी। इन घटना को भड़काने के आरोप में राम रहीम की चहेती महिला हनीप्रीत को भी जेल में बंद है।

टॅग्स :गुरमीत राम रहीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

क्राइम अलर्टडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर पैरोल?, 8 साल की सजा में 387 दिन बाहर?, 2017 में 20 साल की सजा और 2026 तक 15वीं बार जेल से बाहर?

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

भारतRam Rahim Parole: फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, मिली 30 दिनों की पैरोल

भारतHaryana Election Results 2024: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने चरखी दादरी सीट पर मारी बाजी, कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 वोटों से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं