लाइव न्यूज़ :

गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने बेटे विजय के साथ थामा BJP का दामन, कांग्रेस के लिए है खतरे की घंटी?

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2019 12:36 IST

लोकसभा चुनावः राजस्थान में गुर्जर और जाट समुदाय का खासा महत्व है। यही वजह है कि बीजेपी इन दोनों समुदायों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटी हुई है और वह कांग्रेस के लिए खतरा बन सकती है।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का साथ मिल गया है। किरोड़ी सिंह ने अपने पुत्र विजय बैंसला के साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया है। गुर्जर समुदाय के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। हालांकि कहा जा रहा है कि पार्टी के इस निर्णय से सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहमत नहीं है। 

इससे पहले बीजेपी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ गठबंधन किया और हनुमान बेनीवाल को नागौरा लोकसभा सीट पर उतारने का ऐलान कर दिया। कहा गया कि पार्टी के इस निर्णय से भी वसुंधरा राजे खुश नहीं थी। 

हालांकि इस संबंध में एक केंद्रीय मंत्री का कहना है कि ऐसे समय में जब एक-एक सीट महत्वपूर्ण है तो उस स्थिति में एक नेता की नाराजगी को तव्वजों देना उचित नहीं है। रालोपा के हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी सिंह बैंसला को राजे का धुर विरोधी माना जाता है।राजस्थान में गुर्जर और जाट समुदाय का खासा महत्व है। यही वजह है कि बीजेपी इन दोनों समुदायों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटी हुई है और वह कांग्रेस के लिए खतरा बन सकती है। हालांकि, इन दोनों समुदायों के नेताओं का बीजेपी को साथ मिलने से लोकसभा चुनावों के समीकरणों पर कितना प्रभाव पड़गा ये 23 मई को परिणाम जारी होने के बाद साफ हो जाएगा। 

आपको बता दें, राजस्थान में करीब तीन दशक के बाद किसी दल ( राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से बीजेपी ने गठबंधन किया। वहीं, बीजेपी को उम्मीद है कि बैंसला के पार्टी में आने से गुर्जर वोटों से उसे लाभ होगा। जावड़ेकर ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को आश्वस्त किया है कि बैंसला पार्टी में आने के बाद अपने लिए कुछ भी नहीं मांगेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब