लाइव न्यूज़ :

83 साल के बुजुर्ग BJP सांसद पर गाय ने किया हमला, सीने की 2 पसलियां टूटीं, ICU में भर्ती

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 2, 2018 13:40 IST

बीजेपी सांसद लीलाधर वाघेला पूर्व में गुजरात सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Open in App

गांधीनगर, 2 सितंबरः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुजरात की पाटण सीट के सांसद व पूर्व में मंत्री रह चुके लीलाधर वाघेला एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उन्हें गांधीनगर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सीने की दो पसलियां टूट गई हैं और सिर में खून का थक्का जम गया है, जिसके चलते उन्हें सांस लेने तकलीफ हो रही है। उनकी यह हालत एक गाय के अचानक किए हमले से हुई है। बीजेपी सांसद 83 साल के हैं। यह घटना उनके गांधीनगर के सेक्टर 21 स्थिति सोसायटी के सामने की है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना तब घटी, जब वह पाटण संसदीय क्षेत्र के पंचशील पार्क सोसायटी स्थित अपने घर से किसी काम से बाहर निकले। तभी सोसायटी के बाहर खड़ी एक गाय ने अचानक उनपर हमला कर दिया। इस दौरान बीजेपी सांसद ने बचने की काफी कोशिश की। उन्होंने शुरुआत में भागने की कोशिश की, लेकिन आसपोड़ोस में कोई जैसा स्‍थान नहीं दिखा।

इसके बाद बीजेपी सांसद लीलाधर वाघेला ने गाय का गुस्सा शांत कराने के लिए रुमाल दिखाकर खुद को बचाने के एक असफल कोशिश की। लेकिन गाय शांत नहीं हुई। गाय ने आगे बढ़कर उन्हें टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें लगीं। जानकारी के अनुसार उनके सीने के दो पसलियां इसमें बुरी तरह से घायल हो गईं। इसमें उनके सीने में खून के थक्के जमने की जानकारी भी अस्पताल ने दी है। इससे उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी आ रही है। इस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा जा रहा है।

लोकल मीडिया यह जानकारी दी कि उनके सिर से खून के थक्के को निकाला जा चुका है। लेकिन अभी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वाघेला लोकसभा सदस्य बनने से पहले गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरातगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी