लाइव न्यूज़ :

गुजरात : सूरत में कपड़ा मिल में लगी आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल

By भाषा | Updated: March 1, 2021 09:21 IST

Open in App

सूरत, एक मार्च गुजरात के सूरत शहर में कपड़े की एक मिल में आग लगने की घटना में दो दमकलकर्मी घायल हो गये। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी क्षेत्र के संभागीय अधिकारी (अग्निशमन) राजू गायकवाड ने बताया कि सूरत के पंडेसरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रेरणा मिल की तीसरे मंजिल पर स्थित एक कारखाने में आग रविवार रात करीब 10 बजे लगी थी।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 15 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया और देर रात करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘फैक्ट्री के अंदर 12 से अधिक कर्मी मौजूद थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग बुझाने में इस्तेमाल यंत्र में विस्फोट होने से हमारे दो दमकल कर्मी घायल हो गये।’’

उन्होंने बताया कि घायलों में से एक कर्मी की हड्डी टूट गयी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम