लाइव न्यूज़ :

Gujarat Polls Result: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने कहा, यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि सभी की जीत है

By रुस्तम राणा | Updated: December 8, 2022 14:11 IST

चुनाव परिणाम को देखते हुए रिवाबा जडेजा ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया, लोगों तक पहुंचा और लोगों से जोड़ा - मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार, वह 31,333 मतों के अंतर से आगे चल रही हैंजामनगर उत्तरी सीट से रिवाबा जडेजा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थींउन्होंने आप के अहीर करशनभाई परबतभाई करमूर और कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जडेजा के खिलाफ चुनाव लड़ा था

जामनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम में राज्य की जनता ने एकबार फिर से सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर अपना भरोसा जताया है। जनता ने भारी बहुमत से भाजपा को लगातार सातवें कार्यकाल के लिए चुना है। जामनगर उत्तरी सीट से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थीं। उन्हें इस विधानसभा सीट से जनता का भरपूर प्यार वोटों के रूप में मिला है। 

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार, वह 31,333 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। यानि लगभग इस सीट से वह चुनाव जीत चुकी हैं। अपनी जीत को लेकर रिवाबा जडेजा ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया, लोगों तक पहुंचा और लोगों से जोड़ा - मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है। 

आपको बात दें कि रिवाबा के ससुर और ननद दोनों कांग्रेस के समर्थक हैं और दोनों ने कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया था। रीवाबा ने आप के अहीर करशनभाई परबतभाई करमूर और कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जडेजा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 

भाजपा गुजरात में रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है। कई दौर के मतदान के बाद उपलब्ध रूझानों से पता चलता है कि पार्टी राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 154 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 19 सीटों की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही थी। 3 सीटों पर एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत अन्य आगे चल रहे हैं।

राज्य में इस महीने की शुरुआत में दो चरणों में मतदान हुआ था। राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1 दिसंबर को राज्य की 89 सीटों के लिए मतदान हुआ था। जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान 5 दिसंबर को हुआ था। राज्य में वोटिंग के प्रति शहरी उदासीनता के बावजूद भाजपा रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल