लाइव न्यूज़ :

गुजरात: PM मोदी ने कहा- देश में तय समय से दो साल पहले दोगुना हुआ बाघों की संख्या

By भाषा | Updated: February 17, 2020 11:59 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जलवायु संबंधी ऐसे कदमों का समर्थन करता है जो संरक्षण के मूल्यों, टिकाऊ जीवनशैली तथा हरित विकास मॉडल पर आधारित हों।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने मध्य एशिया हवाई मार्ग में प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित रखने संबंधी राष्ट्रीय कार्ययोजना तैयार की है। प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण को लेकर 13वां कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज यानी कॉप-13 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जो तापमान में वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के पेरिस समझौते के लक्ष्य को पाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गांधीनगर में सीओपी13 के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जलवायु संबंधी ऐसे कदमों का समर्थन करता है जो संरक्षण के मूल्यों, टिकाऊ जीवनशैली तथा हरित विकास मॉडल पर आधारित हों।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने मध्य एशिया हवाई मार्ग में प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित रखने संबंधी राष्ट्रीय कार्ययोजना तैयार की है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बगैर विकास हो।’’  

जैव विविधता में भारत का योगदान 8%

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की। उन्होंने कहा कि भारत जलवायु संरक्षण, स्थायी जीवनशैली और हरित विकास मॉडल के आधार पर जलवायु अभियान का नेतृत्व कर रहा है। भारत दुनिया के भूभाग का केवल 2.4% है। लेकिन, वैश्विक जैव विविधता में लगभग 8% योगदान देता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातगांधी नगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण