लाइव न्यूज़ :

गुजरात: तीन भाजपा शासित नगर निकायों में सड़क किनारे मांसाहारी खाना बेचने पर रोक, अहमदाबाद में भी ऐसी मांग

By विशाल कुमार | Updated: November 14, 2021 11:10 IST

इस मामले पर भाजपा नेताओं में दो फाड़ हो गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सभी नगर निकायों को निजी आस्था वाले इस मामले पर की गई घोषणा को वापस लेने का निर्देश दिया है. गुजरात में सभी आठ नगर निगम भाजपा द्वारा शासित हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में सभी आठ नगर निगम भाजपा द्वारा शासित हैं.तीन नगर निकायों में सड़क किनारे मांसाहारी खाना बेचने पर रोक.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने घोषणा को वापस लेने का निर्देश दिया है.

अहमदाबाद:गुजरात में भाजपा शासित कम से कम तीन नगर निकायों में सड़क किनारे मांसाहारी खाना बेचने वालों पर रोक लगा दी है जिसके बाद ऐसी ही कार्रवाई अहमदाबाद नगर निकाय में करने की कोशिश की गई. गुजरात में सभी आठ नगर निगम भाजपा द्वारा शासित हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वडोदरा नगर निकाय की स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेंद्र पटेल ने गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों से मांस हटाने के लिए खाने की स्टालों के लिए 15 दिन की समय सीमा निर्धारित की थी.

इससे पहले बुधवार को राजकोट सिटी के मेयर ने भी ऐसी ही घोषणा की थी और नगर निकाय ने इन स्टॉलों को ट्रैफिक बढ़ाने वाला और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए हटाना शुरू कर दिया था.

इसके बाद अहमदाबाद नगर निगम राजस्व समिति के अध्यक्ष जैनिक वकील ने शनिवार को नगर आयुक्त और स्थायी समिति को सड़कों पर मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए पत्र लिखा.

वहीं, इस मामले पर भाजपा नेताओं में दो फाड़ हो गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सभी नगर निकायों को निजी आस्था वाले इस मामले पर की गई घोषणा को वापस लेने का निर्देश दिया है.

पाटिल ने कहा कि मैंने वडोदरा और राजकोट नगर निकायों के अधिकारियों से बात की है और उनसे कहा है कि वे मांसाहारी खाने के स्टॉलो को सड़कों से न हटाएं. यह स्वतंत्र नेताओं की निजी राय थी और राज्य भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है और हम इसे पूरे राज्य में लागू नहीं करेंगे.

हालांकि, वडोदरा के मेयर केयूर रोकड़िया ने पाटिल ने निर्देश मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि हम सड़कों से कोई स्टॉल नहीं हटा सकते हैं या मनमाने ढंग से किसी को विशेष प्रकार का खाना बेचने से नहीं रोक सकते हैं. लेकिन भोजन, खासकर मांसाहारी, को ढकने में कोई बुराई नहीं है.

टॅग्स :गुजरातBJPवडोदराराजकोटअहमदाबादमांसाहारी खाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप