गुजरात : ट्रेन की चपेट में आने से शेर की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 12:11 IST2021-08-22T12:11:15+5:302021-08-22T12:11:15+5:30

Gujarat: Lion dies after being hit by train | गुजरात : ट्रेन की चपेट में आने से शेर की मौत

गुजरात : ट्रेन की चपेट में आने से शेर की मौत

गुजरात के अमरेली जिले के गिर वन क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक एशियाई शेर की मौत हो गई। जिले के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक (जूनागढ़ वन्यजीव मंडल) दुष्यंत वासवाड़ा ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सावरकुंडला वन क्षेत्र के गिर (पूर्व) वन मंडल के खडकलां गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि लगभग पांच-छह साल की आयु का नर शेर रेलवे ट्रैक पर मृत मिला। मौत का कारण संभवत: डबल डेकर मालगाड़ी से टकराना हो सकता है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृत शेर को जांच के लिए भेज दिया। गुजरात के वन मंत्री गणपत वसावा ने इस साल मार्च में विधानसभा में बताया था कि 2019 और 2020 में गुजरात में कुल 313 शेरों की मौत हुई, जिसमें से 23 की अप्राकृतिक कारणों से मौत हुई। शेरों की मौत के अप्राकृतिक कारणों में खुले कुएं में गिरना, वाहनों या ट्रेनों की चपेट में आना अथवा बिजली का करंट लगना शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Lion dies after being hit by train

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे