लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अवैध संबंध के आरोप में पति, गांव वालों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:01 IST

Open in App

दाहोद, 14 जुलाई गुजरात में दाहोद जिले के धानपुर तालुका के खजूरी गांव में एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में 23 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सजा देते हुए कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को इस मामले में कम से कम 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य महिला आयोग ने भी इस चौंकाने वाली घटना का संज्ञान लिया है और जिला पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

धानपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी एम पटेल ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यह घटना इस महीने के शुरुआत में हुई और मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पटेल ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो को कथित तौर पर आरोपी ने ही बनाकर साझा किया था।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह जुलाई को आदिवासी बहुल धानपुर तालुका के खजूरी गांव में हुई थी।

पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में पीड़ित महिला का पति और अन्य लोग उसे घसीटते, पिटाई करते और निर्वस्त्र कर घुमाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में अधिकतर महिला के रिश्तेदार हैं और उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि महिला को सजा के तौर पर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए भी मजबूर किया गया।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो में कुछ महिलाएं पीड़िता को कपड़े से ढंकने का प्रयास करती दिख रही हैं, जिन्हें आरोपी हटाता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वीडियो में नजर आ रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, राज्य महिला आयोग ने दाहोद के पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने कहा, '' मैंने पुलिस अधीक्षक को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने को कहा है। हमारी टीम जिले का दौरा कर पीड़िता से मुलाकात करेगी, जोकि फिलहाल पुलिस सुरक्षा में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू