लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुजरात के पूर्व IPS संजीव भट्ट गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 5, 2018 13:40 IST

संजीव भट्ट समेत 7 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की गई थीं अब उन सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Open in App

गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को आज (बुधवार)  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनको गिरफ्तार किया गया है। 1998 पालनपुर ड्रग प्लांटिंग केस में यह कार्रवाई हुई है। संजीव को एक वकील को झूठे मामले में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में संजीव भट्ट समेत 7 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की गई थीं अब उन सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस सात लोगों में तीन पूर्व आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। खबर के अनुसार  रिटायर्ड पीआई व्यास से भी पूछताछ चल रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जिन भी लोगों को गिरफ्तार किया है उन सभी लोगों के खिलाफ हमारे पास पुख्ता सबूत हैं जिनके आधार पर ये कार्यवाही की गई है।

 जब बनासकांठा के संजीव भट्ट डीसीपी थे, उसी समय उन्होंने वकील को नार्कोटिक्स के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की थी और उन पर इसका र आरोप लगा था। फिलहाल गांधीनगर सीआईडी क्राइम ब्रांच में उनसे पूछताछ की जा रही है।

मोदी पर लगा चुके हैं आरोप

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कहा था कि वे गांधीनगर स्थित मोदी के आवास पर 27 फरवरी 2002 को मौजूद थे। इस दौरान तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी शीर्ष पुलिस अधिकारियों को एक निर्देश दिया।

 इस निर्देश में गुजरात सीएम ने कहा कि गोधरा के साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने से आक्रोशित हिंदुओं को उनका बदला पूरा करने दें।हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए गुजरात दंगों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित कर दी थी।  

टॅग्स :गुजरातहाई कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर