लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मेफेड्रोन और अफीम के साथ चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:21 IST

Open in App

सूरत, 25 सितंबर गुजरात के सूरत में दो अलग-अलग अभियानों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मेफेड्रोन और अफीम जब्त की। इन मादक पदार्थों को बिक्री के लिए महाराष्ट्र और राजस्थान से यहां लाया गया था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दोनों ही अभियान शुक्रवार को चलाए गए।

एक गुप्त सूचना के आधार पर कदम उठाते हुए शहर की अपराध शाखा के अधिकारियों ने सूरत-कडोदरा रोड पर एक जांच चौकी पर एक कार रोकी। कार से 196.2 ग्राम मेफेड्रोन मिला, जिसकी कीमत स्थानीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये है। पूछताछ करने पर आरोपियों इमरान राशिद, इमरान खान और मुआज सइद ने बताया कि इस मादक पदार्थ की खरीद मुंबई के समीप नालासोपारा में एक तस्कर से हुई है और इसे वाहन से सूरत लाया गया।

पुलिस ने बताया कि सूरत विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने एक अन्य अभियान में राजस्थान के पाली के एक व्यक्ति से 383 ग्राम अफीम जब्त की, जिसकी कीमत 1,14,876 रुपये है। आरोपी चम्पालाल परमार सूरत में अफीम बेचने के धंधे में शामिल था और इसकी खरीद उसने राजस्थान के तस्करों से की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए