लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मोरबी से भाजपा उम्मीदवार अमृतिया कांतिलाल बड़ी जीत की ओर, पुल हादसे के बाद नदी में कूद कर लोगों को बचाने का वीडियो हुआ था वायरल, जानें इनके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2022 14:07 IST

गुजरात के मोरबी में भाजपा उम्मीदवार अमृतिया कांतिलाल बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। पांच बार विधायक रहे अमृतिया कांतिलाल 2017 में मोरबी से चुनाव हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतिया कांतिलाल 1995, 1998, 2002, 2007 और 2012 में मोरबी से विधायक रहे।हाल में पुल हादसे के बाद नदी में कूद कर लोगों को बचाने का अमृतिया कांतिलाल का वीडियो हुआ था वायरल।इस वीडियो के बाद अचानक अमृतिया कांतिलाल एक बार फिर चर्चा में आ गए थे।

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान आज हो रहा है। वोटों की गिनती जारी है। भाजपा बड़ी जीत के साथ राज्य में एक बार फिर सत्ता पर कब्जा बरकरार रखती नजर आ रही है। 

इस बीच सभी की नजरें मोरबी सीट पर भी हैं, जहां चुनाव से कुछ दिनों पहले पिछले महीने एक पुराना पुल गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी। इस पुल को मरम्मत के बाद 26 अक्टूबर को दोबारा खोला गया था और 30 अक्टूबर को हादसा हुआ था।

बहरहाल, खास बात ये है कि मोरबी से भी भाजपा के अमृतिया कांतिलाल बड़े अंतर से जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं। वे 55 हजार से अधिक मतों के अंतर के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। जबकि कुछ महीनों पहले तक वे राजनीतिक परिदृश्य से गायब नजर आ रहे थे।

कौन हैं मोरबी से भाजपा उम्मीदवार अमृतिया कांतिलाल

मोरबी में हादसे के बाद पांच बार भाजपा से विधायक रहे अमृतिया कांतिलाल अचानक चर्चा में आ गए थे। उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें वे नदी में कूद कर लोगों की जान बचाने की कोशिश करते नजर आए थे। बताया जाता है कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ यह बहादुरी का काम भी था जिसने उन्हें भाजपा से मोरबी विधानसभा सीट का टिकट दिलाने में मदद की।

मोरबी से पांच बार विधायक रह चुके अमृतिया अब इस सीट से लगातार सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। अमृतिया को कानाभाई के नाम से भी इलाके में जाना जाता है। उन्होंने यहां से 1995, 1998, 2002, 2007 और 2012 में मोरबी सीट से जीत हासिल की। हालांकि मोरबी में उन्हें 2017 में हार मिली थी।

2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में अमृतिया को कांग्रेस उम्मीदवार बृजेश मेरजा से हार मिली थी। 2017 में अपनी हार के कारणों के बारे में द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'पाटीदार कोटा आंदोलन और ठाकोर समुदाय के बाद के आंदोलन और जिग्नेश (मेवाणी) द्वारा शुरू किए गए आंदोलन इसकी वजह रही। यहां अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता हैं और फिर भी मैं केवल 3400 मतों के अंतर से हारा।'

मेरजा बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे और मोरबी उपचुनाव में जीत हासिल की थी। वे वर्तमान में गुजरात सरकार में मंत्री हैं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022भारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos