चुनावी बांड का 95% हिस्सा भाजपा को जा रहा, सूरत में बोले अशोक गहलोत- अन्य दलों को चंदा देने से डर रहे दानकर्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 29, 2022 03:17 PM2022-10-29T15:17:39+5:302022-10-29T15:26:30+5:30

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने नकली पहचान बनाई जिसे अब तोड़ा जा रहा है। उनके यहां आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। लोग उनकी चाल समझ रहे हैं।

gujarat election ashok gehlot 95% of electoral bonds are going to BJP Donors afraid of donating to other parties | चुनावी बांड का 95% हिस्सा भाजपा को जा रहा, सूरत में बोले अशोक गहलोत- अन्य दलों को चंदा देने से डर रहे दानकर्ता

चुनावी बांड का 95% हिस्सा भाजपा को जा रहा, सूरत में बोले अशोक गहलोत- अन्य दलों को चंदा देने से डर रहे दानकर्ता

Highlightsभाजपा सिद्धांतों के बजाय धार्मिक आधार पर चुनाव जीतती हैः गहलोतअशोक गहलोत ने कहा, समाज के सभी वर्ग भाजपा से नाखुश हैं इस सरकार को हटाने का समय आ गया है।राजस्थान के सीएम ने कहा कि केजरीवाल अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक समाचार को दबाने के लिए पैसा खर्च करते हैं

सूरतः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा को चुनावी चंदे का 95 प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दानदाता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के प्रचार के लिए सूरत पहुंचे अशोक गहलोत ने भाजपा पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को चंदा देने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों को ‘धमकाने’ का आरोप भी लगाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक खबर को दबाने के लिए धन खर्च करते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने नकली पहचान बनाई जिसे अब तोड़ा जा रहा है। उनके यहां आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। लोग उनकी चाल समझ रहे हैं। बकौल गहलोत- कांग्रेस ने चुनाव के लोकतंत्र को जीवित रखा। भाजपा फासीवाद में विश्वास करती है,चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनती है।

देश में चंदे पर भी एक ही पार्टी ने कब्जा

अशोक गहलोत ने कहा कि “अगर दानदाता अन्य पार्टियों को चंदा देते हैं तो ईडी और आयकर विभाग उनके दरवाजे पर पहुंच जाते हैं। गहलोत ने कहा कि हमारे देश में चंदे पर भी एक ही पार्टी ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने करोड़ों रुपये जमा कर रखे हैं, जिसका इस्तेमाल वे देशभर में पांच सितारा पार्टी कार्यालय बनाने में करते हैं।” गहलोत ने कहा, “चुनावी बांड की शुरुआत के बाद कुल दान का 95 प्रतिशत भाजपा को जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक मॉडल पेश किया है, जिसमें चंदे के माध्यम से एकत्र किए गए धन का उपयोग राज्य सरकारों को गिराने के लिए किया जा रहा है, जैसे उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक में किया।

भाजपा सिद्धांतों के बजाय धार्मिक आधार पर चुनाव जीतती हैः गहलोत

सत्तारूढ़ भाजपा पर ‘फासीवादी’ होने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि पार्टी किसी नीति, कार्यक्रम या सिद्धांतों के बजाय धार्मिक आधार पर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा, “गुजरात महात्मा गांधी की भूमि है, लेकिन यहां हिंसा और अशांति का माहौल है। स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। समाज के सभी वर्ग भाजपा से नाखुश हैं। इस सरकार को हटाने का समय आ गया है और कांग्रेस अगली सरकार के गठन के लिए तैयार है।” गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत ने ‘आप’ और उसके राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर पैसे के जरिये मीडिया को नियंत्रित करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक समाचार को दबाने के लिए पैसा खर्च करते हैं

उन्होंने कहा, “केजरीवाल जो कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है। केजरीवाल अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक समाचार को दबाने के लिए पैसा खर्च करते हैं। उनके टीवी साक्षात्कार भी नाटक होते हैं। उन्होंने पिछले तीन महीनों के दौरान ऐसा माहौल बनाया है कि सब कुछ (उनके पक्ष में) हो गया है, लेकिन यह सच नहीं है। लोग उनकी चालबाजी से वाकिफ हैं।” 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: gujarat election ashok gehlot 95% of electoral bonds are going to BJP Donors afraid of donating to other parties

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे