लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान, 1362 में से 999 नामांकन पत्र वैध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 16:17 IST

Gujarat Election 2022: गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की घटलोडिया सीट तथा आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी इसूदान गढ़वी देवभूमि द्वारका जिले की खंभोलिया सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्रों की छंटनी का अंतिम दिन मंगलवार को था।पांच नवंबर से नामांकन पत्र स्वीकारना शुरू कर दिया था।मुख्यमंत्री भूपेश पटेल बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

अहमदाबादः गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए दाखिल 1,362 नामांकन पत्रों में से 999 वैध पाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की छंटनी का अंतिम दिन मंगलवार को था।

पहले चरण के तहत मतदान एक दिसंबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए पांच नवंबर से नामांकन पत्र स्वीकारना शुरू कर दिया था। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उचित जांच के बाद 999 पत्र वैध पाए गए।

उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को 93 सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए अब तक 341 नामांकन पत्र मिल चुके हैं। दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश पटेल बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा।

दूसरे चरण में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद और वड़ोदरा सीट के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है और उनकी छंटनी 18 नवंबर को की जाएगी। पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीBJPअरविंद केजरीवालगुजरातनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे