लाइव न्यूज़ :

गुजरातः मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट पर बड़ी जीत दर्ज की, कांग्रेस के अमी याज्ञिक को करीब 2 लाख मतों के अंतर से हराया

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2022 15:23 IST

भाजपा ने राज्य में 46 सीटें जीत ली हैं और 111 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं और 12 सीटों पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की जनता ने एक बार फिर देशद्रोही तत्वों को नकार दिया हैः भूपेंद्र पटेलभूपेंद्र पटेल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमी याज्ञिक को 1.92 लाख मतों के अंतर से हराया है।गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

Gujarat Election Result: गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमी याज्ञिक को 1.92 लाख मतों के अंतर से हराया। भूपेंद्र पटेल को 212480 वोट मिले हैं जबकि याग्निक को 21120 वोट हासिल हुए हैं।

रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत के बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है, "गुजरात की जनता ने एक बार फिर देशद्रोही तत्वों को नकार दिया है और राष्ट्रवादियों को सेवा का मौका दिया है।" उन्होंने कहा कि झूठा प्रलोभन देकर जनता को ठगने वाले लोगों को जनता ने नकार दिया है।

गौरतलब है, भाजपा ने राज्य में 46 सीटें जीत ली हैं और 111 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं और 12 सीटों पर आगे है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बीच प्रदेश भाजपा प्रमुख सी.आर. पाटील ने कहा है कि गुजरात की नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा। पाटील के अनुसार, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप