लाइव न्यूज़ :

ओखा नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, जानें क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2021 14:44 IST

गुजरातः ओखा नगर पालिका की 36 सीटों के लिए 3 अक्टूबर को मतदान और 5 अक्टूबर को मतगणना होनी है। कुल 85 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) में टक्कर है।कांग्रेस के सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 में मुसलमानों का लगभग 80 प्रतिशत मतदाता है।

गांधीनगरः सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देवभूमि द्वारका जिले में ओखा नगरपालिका चुनाव में मुस्लिम वोटों को देखते हुए 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट दिया है। 

ओखा नगर पालिका की 36 सीटों के लिए 3 अक्टूबर को मतदान है और 5 अक्टूबर को मतगणना होनी है। कुल 85 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) भी अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

2016 के पिछले चुनाव से दो अधिक हैं। गुजरात भाजपा के नगर पालिका प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप खिमानी ने कहा कि हमने सभी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। इसलिए मुसलमानों को दिए जाने वाले टिकटों की संख्या अधिक है। 2016 में छह मुसलमानों को मैदान में उतारा था और केवल एक जीता था।

वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 में मुसलमानों का लगभग 80 प्रतिशत मतदाता है। इसलिए पार्टी ने उन वार्डों में मुसलमानों के लिए एक-एक टिकट दिया है। इस साल वार्ड नंबर 2 में बीजेपी के चार उम्मीदवारों में से तीन मुस्लिम हैं। वार्ड नंबर 5 में भी यही हाल है। भगवा पार्टी ने वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 7 में भी एक-एक मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि वार्ड नंबर 3 और 7 ऐसी सीटें हैं, जहां मुस्लिम मतदाता सबसे अधिक हैं। वार्ड नंबर 2 और 5 की तरह प्रभावी नहीं हैं। ओखा नगर पालिका में 50,196 पंजीकृत मतदाता हैं, जहां मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 20,000 होने का अनुमान है।

दूसरी ओर, कांग्रेस को पहले ही झटका लगा है, क्योंकि उसके सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसलिए पार्टी सिर्फ 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मैदान में बचे 29 में से 14 मुसलमान हैं। इसने वार्ड नंबर 5 की सभी चार सीटों पर, वार्ड नंबर 4 के लिए तीन, वार्ड नंबर 2 और 3 के लिए दो-दो और वार्ड नंबर 1, 6 और 7 के लिए एक-एक मुस्लिमों को नामांकित किया है।

 

टॅग्स :गुजरातBJPकांग्रेसअमित शाहजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा