लाइव न्यूज़ :

गुजरातः 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष होंगे शंकर चौधरी और जेठाभाई भारवाड़, चुने जाएंगे निर्विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 15:25 IST

गुजरात में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि कांग्रेस को महज 17 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्दे19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर योगेश पटेल द्वारा विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी।कांग्रेस को महज 17 सीटों से संतोष करना पड़ा था। विधानसभा अध्यक्ष अमूमन निर्विरोध चुने जाते हैं।

अहमदाबादः  गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की नवनिर्वाचित 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमश: शंकर चौधरी और जेठाभाई भारवाड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नवनिर्वाचित विधानसभा की पहली बैठक 20 दिसंबर को होगी, जिसमें पूर्वांह्न अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा, जबकि मध्याह्न में अन्य कार्य किए जाएंगे। एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि सभी नवनिर्वाचित विधायकों को 19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर योगेश पटेल द्वारा विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी।

गुजरात में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज कर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि कांग्रेस को महज 17 सीटों से संतोष करना पड़ा था। बाकी सीटें आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा) और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। संख्या बल को देखते हुए चुनाव होने की सूरत में चौधरी और भारवाड़ का संबंधित पदों पर निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष अमूमन निर्विरोध चुने जाते हैं। बनासकांठा जिले की थराद सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले चौधरी ने 2014 से 2017 के बीच आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया था। 2017 के चुनाव में चौधरी वाव सीट से हार गए थे।

वहीं, पंचमहल जिले की शेहरा विधानसभा सीट से छह बार के विधायक भारवाड़ ने 2021 से 2022 के बीच 14वीं विधानसभा में एक वर्ष के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। भरवाड़ जहां पंचमहल डेयरी के अध्यक्ष हैं, वहीं चौधरी बनास डेयरी के प्रमुख हैं। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?