लाइव न्यूज़ :

गुजरात में मंदिर जाने पर दलित परिवार पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:45 IST

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी इस बात से नाराज थे कि गोविंद वाघेला और उनका परिवार 20 अक्टूबर को नेर गांव के राम मंदिर में पूजा के लिये आया था, जब वहां प्राण प्रतिष्ठा की रस्म चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम कस्बे के पास एक गांव का है मामला।मंदिर में दर्शन करने को लेकर करीब 20 लोगों ने दलित परिवार पर हमला किया।घटना मंगलवार (26 अक्टूबर) की है पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गांधीधाम: गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम कस्बे के पास एक गांव में मंदिर में दर्शन करने को लेकर करीब 20 लोगों ने दलित परिवार के छह सदस्यों पर कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक किशोरसिंह जाला ने बताया कि कथित घटना मंगलवार (26 अक्टूबर) को भचाऊ थाना क्षेत्र के नेर गांव में हुई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जाला ने कहा, ''इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं, एक गोविंद वाघेला द्वारा और दूसरी उनके पिता जगभाई द्वारा। दोनों ने दावा किया कि लगभग 20 लोगों ने उन पर हमला किया। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया है।''

काना अहीर, राजेश महाराज, केसरा रबाई, पाबा रबारी और काना कोली सहित 20 लोगों की भीड़ के खिलाफ अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी इस बात से नाराज थे कि गोविंद वाघेला और उनका परिवार 20 अक्टूबर को नेर गांव के राम मंदिर में पूजा के लिये आया था, जब वहां प्राण प्रतिष्ठा की रस्म चल रही थी।

शिकायत में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को वाघेला अपनी दुकान पर थे तभी उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने उनके खेत में मवेशी भेजकर उनकी फसल को नष्ट कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि जब शिकायतकर्ता और उसके चाचा गणेश वाघेला मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पाइप, लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर एक मोबाइल फोन भी चुरा लिया और शिकायतकर्ता के रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपियों ने उसकी मां बड़ीबेन, पिता जगभाई और दो अन्य रिश्तेदारों पर हमला किया और छह पीड़ितों का भुज के एक सामान्य अस्पताल में इलाज किया गया।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर