लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव: हार्दिक पटेल बोले- भाजपा को आएंगी 135 से 145 सीटें, आपको कोई शक?

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2022 09:27 IST

गुजरात में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। भाजपा नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि पार्टी 135 से 145 सीटें जीतेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पटेल का दावा- भाजपा 135 से 145 सीट के साथ गुजरात में फिर बनाएगी सरकार।हार्दिक पटेल भी इस बार भाजपा के टिकट पर वीरमगाम सीट से चुनावी मैदान में हैं।गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में चुनाव हुए थे, आज नतीजे आएंगे।

अहमदाबाद: भाजपा नेता और वीरमगाम से पार्टी के उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी 135 से 145 सीटें जीतने में सफल होगी। 2017 में पाटीदार आंदोलन के जरिए गुजरात की सियासत में नया चेहरा बनकर उभरे हार्दिक पटेल जून-2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले आंदोलन के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने इस पार्टी को छोड़ दिया था।

गुजरात चुनाव के आज आने वाले नतीजों से पहले हार्दिक पटेल ने पत्रकारों से कहा, 'हम निश्चित तौर पर 135 से 145 सीट लाकर सरकार बनाने जा रहे हैं। आपको कोई शक है?'

पटेल ने साथ ही कहा, 'काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। वे 'कमल' दबाते हैं क्योंकि बीजेपी के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। भाजपा ने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया।'

गुजरात के चुनाव में किसके सर सजेगा ताज?

गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर आज वोटों की गिनती हो रही है। गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। 

चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, ‘आप’ को दो से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है। 

गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा। गुजरात चुनाव में कुल 70 राजनीतिक दलों और 624 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022हार्दिक पटेलभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी