Gujarat Assembly Election 2022: भारतीय ट्राइबल पार्टी ने सीएम केजरीवाल को दिया झटका, आम आदमी पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ा, जानिए वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2022 09:09 PM2022-09-12T21:09:52+5:302022-09-12T21:11:29+5:30

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीटीपी के दो सदस्य हैं। राज्य के आदिवासियों के बीच पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है।

Gujarat Assembly Election 2022 Indian Tribal Party gave setback CM arvind Kejriwal broke alliance Aam Aadmi Party know reason | Gujarat Assembly Election 2022: भारतीय ट्राइबल पार्टी ने सीएम केजरीवाल को दिया झटका, आम आदमी पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ा, जानिए वजह

आगामी राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया था।

Highlightsछोटू वसावा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल बीटीपी का आप में विलय करना चाहते हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अहमदाबाद की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।आप और बीटीपी ने मई में एक रैली में चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी।

अहमदाबादः छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ अपना चार माह पुराना चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़ दिया है। साथ ही, इसने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीटीपी को हराने के लिए यहां अरविंद केजरीवाल को भेजा है।

 

आप और बीटीपी ने मई में एक रैली में चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी। दोनों दलों ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया था। वसावा ने सोमवार को भरुच जिले के चंदेरिया में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आप के साथ गठबंधन तोड़ दिया है।

भाजपा ने हमें हराने के लिए (आप के राष्ट्रीय संयोजक) केजरीवाल को यहां भेजा है। भाजपा और अमित शाह जानते हैं कि वे सीधे चुनाव नहीं जीत सकते हैं इसलिए उन्होंने उन्हें (केजरीवाल को) भेजा है।’’ वसावा ने दावा किया, ‘‘शाह अपने दुश्मनों को खत्म कर देते हैं, लेकिन केजरीवाल के मामले में ऐसा नहीं है। ’’

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीटीपी के दो सदस्य हैं। राज्य के आदिवासियों के बीच पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है। वसावा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल बीटीपी का आप में विलय करना चाहते हैं। आदिवासी नेता ने दावा किया, ‘‘गठबंधन करने के समय, केजरीवाल ने हमसे अनुरोध किया था कि हमें अपनी पार्टी का विलय आप में कर देना चाहिए।

लेकिन, मैंने उनसे कहा था कि विलय संभव नहीं है और हम एक स्वतंत्र राजनीतिक दल बने रहेंगे।’’ गठबंधन टूटने का संकेत उस वक्त मिला था जब आप ने हाल में जनजातीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आप ने बीटीपी के फैसले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अहमदाबाद की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

Web Title: Gujarat Assembly Election 2022 Indian Tribal Party gave setback CM arvind Kejriwal broke alliance Aam Aadmi Party know reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे