लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी की मां के नाम पर बनने वाला था 80 मीटर लंबा सड़क, इस कारण 'पूज्य हीरा मार्ग' पर लगी रोक

By आजाद खान | Updated: June 19, 2022 07:45 IST

इससे पहले गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने कहा था, "रायसन क्षेत्र में 80 मीटर सड़क को 'पूज्य हीरा मार्ग' के रूप में जाना जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। इसका उद्देश्य उनका नाम हमेशा के लिए जीवित रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा का पाठ सीखना है।"

Open in App
ठळक मुद्देगांधीनगर में अब पीएम मोदी की मां के नाम पर सड़क नहीं बनेगी। यह फैसला कई कारणों की वजह से लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले को गुजरात विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में पीएम मोदी की मां के नाम पर बनने वाली सड़क अब उनके नाम से नहीं बनेगी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर यह फैसला किया गया था कि उनके नाम से एक सड़क होगी। लेकिन फिलहाल इस पर रोक लगती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, यह सड़क रायसन इलाके में बनने वाली थी जिसकी लंबाई 80 मीटर होने वाली थी। इस सड़क का नाम भी सोच लिया गया था और बनने के बाद इसे 'पूज्य हीरा मार्ग' के नाम से जाना जाता। 

इस पर बोलते हुए गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने पहले कहा था,  "रायसन क्षेत्र में 80 मीटर सड़क को 'पूज्य हीरा मार्ग' के रूप में जाना जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। इसका उद्देश्य उनका नाम हमेशा के लिए जीवित रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा का पाठ सीखना है।" 

क्यों नहीं बनी पीएम मोदी की मां के नाम से सड़क

आजतक में छपी एक खबर की माने तो इस सड़क को पीएम मोदी की मां के नाम पर न रखने के कई कारण है। इन कारणों में सबसे अहम कारण यह है कि जब यह फैसला लिया गया था कि उनके मां के नाम पर एक सड़क होगी तो ऐसे में इसके विरोध में कई प्रतिक्रियाएं सामने आई थी। बताया जा रहा है कि प्रतिक्रियों को देखते हुए इस फैसले को वापस लिया गया है। 

मामले में बोलते हुए मेयर हितेश मकवाना ने आजतक से कहा, "नामकरण को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। अभी सड़क का नाम रखने की कोई योजना नहीं है। यह कब होगा, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।"

यह भी हो सकता है कारण

आपको बता दें कि पीएम मोदी का परिवार उनके नाम का इस्तेमाल नहीं करता है। उनका परिवार हमेशा राजनीति से दूरी ही बनाए रखता है और न कभी लाइमलाइट में आया है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि इस कारण भी यह फैसले को टाला गया होगा। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के बड़े नेता ऐसा कोई बवाल नहीं करना चाहता है जिससे चुनाव के नतीजे पर असर पड़े। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातGandhinagarRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष