लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अंबाजी में बस के खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 20:16 IST

Open in App

उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले में करीब 70 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी लग्जरी बस के पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

बनासकांठा जिले के अम्बाजी शहर में अम्बाजी-दांता मार्ग के पहाड़ी रास्ते में त्रिशुलिया घाट में यह भयानक दुर्घटना हुई। बनासकांठा जिले के एसपी अजीत रजीयन ने बताया कि निजी बस में करीब 70 यात्री सवार थे। क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से बस चालक नियंत्रण खो बैठा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में जान गंवाने वालों के लिए संवेदना जताई है। पीएम मोदी ने लिखा 'बनासकांठा से दुखद समाचार। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के लिए बेहद दुखी हूं। इस दुख घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है। जल्द ही वे ठीक हो सकते हैं।'

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं