लाइव न्यूज़ :

गुजरात और दिल्ली चुनावः ऐसे लड़ रही है आम आदमी पार्टी, सीधा मुकाबला भाजपा से, जानें रणनीति

By शरद गुप्ता | Updated: November 14, 2022 20:18 IST

दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान 4 दिसंबर को और गुजरात विधानसभा के लिए 1 और 5 दिसंबर को होगा. 11 नवंबर को पार्टी के राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाकर 252 में से 134 वार्ड के उम्मीदवार घोषित कर दिए.

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर गुजरात चुनाव में जुट गए. स्वास्थ्य योजनाओं की तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से कर रही है.प्रचार की रणनीति पिछले 2 वर्षों से दिल्ली के वरिष्ठ विधायक गुलाब सिंह के हाथ में है.

नई दिल्लीः दिल्ली और अहमदाबाद के बीच आजकल सबसे अधिक हवाई यात्राएं करने वाले शख्स हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. आखिर दिल्ली में नगर निगम के चुनाव की कमान वे संभाल रहे हैं और गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव की भी.

जब 4 नवंबर को दिल्ली नगर निगम के चुनाव की घोषणा हुई तो आम आदमी पार्टी का आरोप था कि जानबूझकर ये चुनाव गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ कराए जा रहे हैं जिससे आम आदमी पार्टी की ताकत को दोनों जगह बांटा जा सके. दिल्ली में मतदान 4 दिसंबर को होगा तो गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को. दोनों जगह आप का सीधा मुकाबला भाजपा से है.

लेकिन केजरीवाल संभवत इसके लिए पहले से तैयार थे. न सिर्फ उन्होंने दोनों चुनाव के लिए अलग-अलग टीमें बना दी बल्कि खुद भी मिशन मोड में काम में जुट गए. आठ नवंबर को वे गुजरात से दिल्ली आए और अगले ही दिन नगर निगम के चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया. 11 नवंबर को पार्टी के राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाकर 252 में से 134 वार्ड के उम्मीदवार घोषित कर दिए.

उन्होंने बचे हुए उम्मीदवारों की घोषणा अगले दिन कर दी और एक बार फिर गुजरात चुनाव में जुट गए. गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में उसकी सरकारों द्वारा चलाई जा रही मुफ्त बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं की तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से कर रही है.  उसका दावा है कि गुजरात में यदि उसकी सरकार बनी तो वहां भी मुफ्त बिजली पानी देगी.

यह है गुजरात की टीम

गुजरात में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की रणनीति पिछले 2 वर्षों से दिल्ली के वरिष्ठ विधायक गुलाब सिंह के हाथ में है. साथ ही पार्टी के तीन-तीन राज्यसभा सदस्य - संजय सिंह, राघव चड्ढा और संदीप पाठक गुजरात चुनाव में प्रचार कर रहे हैं. चड्ढा चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तो पाठक ऑक्सफोर्ड और एमआईटी में रिसर्च एसोसिएट और आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे हैं. इनके अलावा अरविंद केजरीवाल के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी के सबसे बड़े प्रचारक हैं.

...और यह है दिल्ली की टीम

उधर दिल्ली नगर निगम के लिए केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय और विधायक दुर्गेश पाठक को प्रभारी बनाया है. उनके साथ पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और वरिष्ठ नेता आतिशी मारलेना व आदिल अहमद खान नगर निगम के चुनाव के लिए बनाई गई कोर टीम के सदस्य हैं. साथ में दिल्ली के सभी विधायक अपने क्षेत्र के सभी वार्डों की जिम्मेदारी लेकर प्रचार में जुटे हैं

कूड़ा बनाम यमुना

आपका कहना है कि पिछले 8 वर्षों .से केंद्र में भाजपा सरकार है और पिछले 15 वर्षों से दिल्ली नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है. लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम ने कोई काम नहीं किया और कूड़े के तीन तीन पहाड़ बन गए हैं. भाजपा दूसरी ओर आप को तीन तीन बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी यमुना की सफाई न कराने को लेकर घेर रही है जबकि हर चुनाव में यह उसके घोषणापत्र का एक प्रमुख मुद्दा होता है.

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावगुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीBJPनरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासंजय सिंहराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है