लाइव न्यूज़ :

बिहार: विभिन्न विश्वविद्यालयों के अतिथि शिक्षकों का अलग-अलग मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2023 16:36 IST

बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजीसी के मापदंड के अनुसार बहाल किए गए अतिथि शिक्षकों ने हटाए जाने से नाराज होकर आज जमकर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देअतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सोमवार को विधानसभा मार्च पर निकले थे।पटना के जेपी गोलंबर पर अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।हजारों की संख्या में पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांग के लिए आवाज उठाया।

पटना: बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजीसी के मापदंड के अनुसार बहाल किए गए अतिथि शिक्षकों ने हटाए जाने से नाराज होकर आज जमकर प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सोमवार को विधानसभा मार्च पर निकले थे। लेकिन पटना के जेपी गोलंबर पर अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। 

इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांग के लिए आवाज उठाया। प्रदर्शनकारियों के साथ पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ भी शामिल थे। बताया जाता है कि पिछले 7 वर्षों से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की बहाली की गई थी। लेकिन सरकार ने अब उन्हें हटा दिया है। इसका विरोध करते हुए हजारों की संख्या में पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास जुटे। 

कई जिलों से आए अतिथि शिक्षकों ने आज विधानसभा मार्च निकाला था। जहां पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें पटना के जेपी गोलंबर पर ही रोक दिया। मौके पर मौजूद अतिथि शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में लगातार जेपी गोलंबर पर अपनी आवाज को बुलंद करते दिखे। हालांकि, जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। 

अतिथि शिक्षकों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पटना जिला प्रशासन की ओर से वाटर कैनन भी मंगवाए गए थे। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। इस दौरान अतिथि शिक्षकों के इस विधानसभा मार्च में कदम से कदम मिलाने पालीगंज के विधायक संदीप सौरव भी शामिल हो गए थे। 

पूरे बिहार से पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को रखा है। जिसमें उनका साफ तौर से कहना है कि हम लोगों को परमानेंट किया जाए। साथ ही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से 18 प्राध्यापकों को हटाए जाने की संभावना है, जिसे लेकर वह प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाकपा- माले के विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की मांग को हमने विधानसभा में भी उठाया था। अगर सरकार यह नहीं सुनती है तो आगे और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों की जो भी मांग है, वह जायज है। सरकार को इन लोगों को परमानेंट कर देना चाहिए।

 

टॅग्स :बिहारUniversityपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव