लाइव न्यूज़ :

जीएसटी काउंसिल की बैठक में 46 नए संशोधन, सैनिटरी नैमकिन समेत ये चीजें टैक्स फ्री

By भारती द्विवेदी | Updated: July 21, 2018 19:52 IST

जिन भी चीजों से टैक्स हटाया गया है या बढ़ाया गया है, ये सभी नई दरें 27 जुलाई से लागू हो जाएंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई: शनिवार को विज्ञान भवन में गुड एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 28वीं बैठक हुई है। इस मीटिंग में सैनिटरी नैपकिन को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। सरकार ने सैनिटरी नैपकिन पर लगने वाले 12 फीसदी टैक्स को खत्म कर दिया है। साल 2017 में जीएसटी को लागू किया गया था। उसके बाद ये पहली बैठक थी। सैनिटरी नैपकिन का टैक्स खत्म करने के अलावे और भी कई मुद्दों पर फैसला लिया है। इस बैठक में 40 में से 35 सामानों में GST टैक्स घटाया गया है। जिन भी चीजों से टैक्स हटाया गया है या बढ़ाया गया है, ये सभी नई दरें 27 जुलाई से लागू हो जाएंगी।

सरकार ने पत्थर, संगमरमर, राखी, लकड़ी की मूर्तियों, नम पत्तियों पर जीएसटी नहीं लगेगा। मंत्री ने ये भी बताया कि राजस्व संग्रह के अलावा जीएसटी परिषद अब रोजगार पैदा करने पर ध्यान देगा। 

हैंडबैग, आभूषण बॉक्स, पेंटिंग के लिए लकड़ी के बक्से, कांच के बर्तन, आर्टवेयर ग्लास, मिरर, हाथ से बना हुआ लैंपों पर 12 फीसदी जीएसटी टैक्स घटाया गया है।

मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि 4 अगस्त को  जीएसटी परिषद की विशेष बैठक  दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जो कि एमएसएमई (माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र पर केंद्रित होगी। इसके अलावा जीएसटी परिषद ने 46 संशोधन को मंजूरी दे दी है, जो संसद में पारित की जाएगी।

जीएसटी काउंसिल की बैठक की कुछ मुख्य बातें:

- कारोबारियों के लिए GST रिटर्न नियम आसान करने पर बनी सहमति। अब एक पन्ने का होगा GST रिटर्न फॉर्म।

- हर महीने 3 बार रिटर्न के झंझट से भी मिली मुक्ति। 5 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वालों को तिमाही भरना होगा रिटर्न।

- असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हिमालय, सिक्किम के व्यापारियों को 20 लाख तक के व्यापार पर  GST में छूट।

- इथेनॉल पर GST को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है। 

- बम्बू फ्लोरिंग में 12 फीसदी जीएसटी दर घटाया गया है। 

- फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत 17 से ज्यादा वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाकर 18 फीसदी की गई। 

- 1000 रुपए तक के फुटवियर पर अब 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 

- पेंट और वार्निश पर जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी की गई। 

- जूसर, मिक्सर, वैक्यूम क्लिनर पर जीएसटी दर घटाकर 18 फीसदी की गई।

- दर में बदलाव के कारण सरकार को 10 हजार से 15 हजार करोड़ का नुकसान होगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पीयूष गोयलजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है