लाइव न्यूज़ :

सैनेटरी पैड पर जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, 12 फीसदी टैक्स को किया शून्य

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2018 19:17 IST

जीएसटी काउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। खबर के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक में सैनिटरी पैड्स को लेकर बड़ा फैसला लिया गया

Open in App

जीएसटी काउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। खबर के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक में सैनिटरी पैड्स को अहम फैसला हुआ है। जिसके चलते महिलाओं को अब सैनिटरी पैड्स टैक्स फ्री मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने इस बात को बताया है कि अब सैनेटरी पैड का 12 फीसरी टैक्स शून्य होगा।

इस बात की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट करके भी दी है। केंद्र ने पिछले 1 साल में जीएसटी से सैनिटरी नैपकिन को छूट नहीं देकर  अहंकार प्रदर्शित किया! खुशी है कि अंततः जीएसटी परिषद ने ऐसा किया है। जब बिंदिस और सिंदूर को कर से मुक्त किया जा सकता है, तो पैड क्यों नहीं - जिनकी कमी लड़कियों और महिलाओं के लिए भयंकर पीड़ा का कारण बनती है।

सैनटरी पैड के टैक्स फ्री होने की जानकारी मीटिंग से निकलते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दी है।  सैनिटरी पैड्स पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता  है जबकि अब यह टैक्स फ्री होगा। जीएसटी हटाने के बाद अब 100 रुपए वाले 10 सैनिटरी पैड का पैक 88 रुपए में मिलेगा। अगर वह सालाना 12 पैक्स का इस्तेमाल करती हैं तो उन्होंने 1200 रूपए के सैनिटरी पेड्स 1056 रूपए में मिलेंगे यानि की 144 रूपए की बचत इससे होगी। 

गौरबतल है कि देश की 255 मिलियन महिलाओं में से सिर्फ 12 फीसदी औरतें ही सैनिटरी पैड्स इस्तेमाल कर पाती हैं, जिसका कारण है इसकी कीमत क्योंकि देश की 70 फीसदी महिलाएं इसे खरीद में असमर्थ थी। बीते लंबे समय से सैनेटरी पैड को टैक्स फ्री होने की बात कही जाती रही है। सोशल मीडियो पर इसको लेकर एक कैंपेन भी किया गया था। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया