लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा: सीएम योगी ने किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान, मरने वालों की संख्या 7

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2018 02:57 IST

आईजी ने बताया कि अवैध इमारत का निर्माण करने को लेकर 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। राहत और बचाव कार्य में 12 जेसीबी मशीनें और दो पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में मंगलवार( 17 जुलाई) रात चार मंजिला और निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत अचानक ढह गई थी। जिसमें अब तक सात लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  मृतकों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के लिए भी 50 हजार का ऐलान किया है। 

घटना 17 जुलाई की रात 9 बजे की है। लेकिन तब से लेकर अभी तक बचाव कार्य जारी है। संकरी गली होने के कारण एनडीआरएफ की टीम और ऐम्बुलेंस को पहुंचने में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। लेकिन एनडीआरएफ की टीम का मानना है कि मलबे में कई लोग जीवीत भी हो सकते हैं, इसलिए मलबे को धीरे-धीरे हटाने की कोशिश की जा रही है। 

इस मामले में पुलिस ने अब तक इमारतों के ढहने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 18 अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक संजय कुमार अपनी टीम द्वारा किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। मलबे में दबी एक महिला समेत पांच लोगों के शवों को बचाव टीम ने बाहर निकाला है। बचाव व राहत कार्य अभी भी जारी है। आशंका है कि अभी भी इमारत के मलबे में दर्जनभर लोग और दबे हैं।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों इमारतों में दर्जनभर लोगों की फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि रात से ही चल रहे बचाव और राहत कार्य में देर रात को दो लोगों के शवों को बाहर निकाला गया था, जबकि आज सुबह एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि आज शाम छह बजे के करीब एक पुरुष और एक महिला के शव को बाहर निकाला गया।

दमकल अधिकारी ने बताया कि पांच शवों में से तीन की शिनाख्त हो पाई है। महिला का नाम प्रियंका है जबकि देर रात मिले दो शवों की पहचान रंजीत तथा शमशाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रियंका के परिवार के तीन लोग अभी मलबे में फंसे हैं, जिसकी पुष्टि उनके परिजनों ने की है। 

मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम कुमार ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में कल रात छह मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। उसकी चपेट में आकर उससे सटी एक पांच मंजिला इमारत भी ढह गई। 

उन्होंने बताया कि बिसरख पुलिस ने इस सिलसिले में करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। भूस्वामी गंगाशंकर द्विवेदी और दिनेश तथा संजय को गिरफ्तार कर लिया है। 

आईजी ने बताया कि अवैध इमारत का निर्माण करने को लेकर 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में 12 जेसीबी मशीनें और दो पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं।

(भाषा इनपुट) 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ग्रेटर नोएडायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप