लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में दादी-पोते और पुत्र की मौत, पुत्रवधू घायल

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:58 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 13 अप्रैल प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से पचास किलोमीटर दूर थाना बाघराय क्षेत्र के बिहार बाज़ार में मंगलवार सुबह ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके बेटे ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल बहू का उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि बिहार बाज़ार के पेट्रोल पम्प के सामने ट्रक और बाइक की टक्कर में उमराइन देवी (70) और उसके पोते सृजन उर्फ़ सचिन (आठ) की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं उमराइन देवी के बेटे फूलचन्द्र (35) और बहू ममता देवी (30) को गंभीर रूप से घायल अवस्‍था में एसआरएन प्रयागराज में उपचार के लिए भेजा गया। उपचार के दौरान दोपहर बाद फूलचन्‍द्र की भी मौत हो गई। ममता का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि फूलचन्द्र बाइक से अपनी माँ, पत्नी व बेटे के साथ प्रयागराज गया था और घर लौटते समय यह घटना हुई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए