मुंबई में रणवीर-दीपिका का भव्य रिसेप्शन, नवाबी अंदाज में दिखे दोनों, सामने आईं पहली तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 28, 2018 07:54 PM2018-11-28T19:54:11+5:302018-11-28T20:59:21+5:30

छह साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में आयोजित दो समारोहों में विवाह कर लिया था। 14 नवम्बर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवम्बर को दोनों की शादी हुई। 

Grand reception of Ranveer-Deepika begins in Mumbai, see updates | मुंबई में रणवीर-दीपिका का भव्य रिसेप्शन, नवाबी अंदाज में दिखे दोनों, सामने आईं पहली तस्वीरें

मुंबई में रणवीर-दीपिका का भव्य रिसेप्शन, नवाबी अंदाज में दिखे दोनों, सामने आईं पहली तस्वीरें

हाल ही में विवाह बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को मुंबई में भव्य रिसेप्शन दे रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज लोग शामिल हो रहे हैं। इसकी शुरुआती झलकियां लीक होने लगी हैं। यह रिसेप्‍शन मुंबई में किया जा रहा है। यह बॉलीवुड के लोगों के लिए है।

असल में दीप‌िका-रणवीर की शादी में बेहद करीबी लोगों को बुलाया गया था। इसके बाद बेंगलुरु में हुए रिसेप्‍शन में दीपिका के घरवाले और खेल व अन्य क्षेत्रों के लोगों को बुलाया गया था। अब आज खांटी मुंबइया अंदाज में यह रिसेप्‍शन किया जा रहा है।

इससे पहले पिछले बुधवार को बेंगलुरु में हुए रिसेप्‍शन में यह जोड़ा भव्य तरीके से लोगों के सामने आया और उन्होंने मीडिया तथा फोटो पत्रकारों से बातचीत भी की।


रणवीर-दीपिका का बेंगलुरु का रिसेप्‍शन

पहले रिसेप्‍शन में बीच सुनहरे रंग की साड़ी में सजी दीपिका को परेशान देख कर रणवीर ने उनकी मदद की और दीपिका को एक फ्लाइंग किस दिया जिससे वहां मौजूद लोग मुस्कराए बिना नहीं रह सके थे।

पहले रिसेप्‍शन में दीपिका ने सुनहरे रंग की साड़ी और आइवरी कलर का पूरी बाजू वाला ब्लाउज पहना हुआ था। कोंकणी रिवाज के तहत यह परिधान उनकी मां ने उन्हें दिया था। वहीं रणवीर ने काले-सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों के परिधान सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किए थे। 

इस समारोह में खेल जगत की जानी मानी हस्तियां पी वी सिंधु, अनिल कुंबले, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सहित अनेक जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। 

6 साल के डेट के बाद की थी शादी

छह साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में आयोजित दो समारोहों में विवाह कर लिया था। 

14 नवम्बर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवम्बर को दोनों की शादी हुई। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: Grand reception of Ranveer-Deepika begins in Mumbai, see updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे