लाइव न्यूज़ :

नन के खिलाफ गोयल की टिप्पणी ‘शर्मनाक’ : विजयन

By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:30 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), 30 मार्च केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान को ‘शर्मनाक’ और ‘सरासर झूठा’ करार दिया जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा के दौरान केरल की रहने वाली दो नन और दो दीक्षार्थियों पर हमले की रिपोर्ट को गलत करार दे कर खारिज कर दिया था।

विजयन की यह प्रतिक्रिया झांसी में दो नन और दो अन्य पर कथित रूप से बजरंग दल के सदस्यों के हमले की खबर को केंद्रीय मंत्री द्वारा खारिज किए जाने के बाद आई है। गोयल ने आरोप लगाया था कि केरल के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर ‘गलतबयानी’ कर रहे हैं।’’

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए विजयन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के मुताबिक नन पर हमला नहीं किया गया और टिकट जांच करने के बाद उन्हें जाने दिया गया एवं एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) का हमला राज्य सरकार का आरोप है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनपर (नन) एक ऐसे देश में हमला किया गया, जहा लोगो को कहीं भी यात्रा करने का अधिकार है। उनपर केवल इसलिए हमला किया गया क्योंकि वे नन थीं।’’

विजयन ने कहा, ‘‘यह घटना शर्मनाक थी। उन्होंने (गोयल) एबीवीपी द्वारा नन और दो अन्य के खिलाफ किए गए कृत्य को न्यायोचित करार दिया है।’’

कासरगोड में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री नन पर हुए हमले को न्यायोचित ठहरा रहे हैं जो सबूत है कि केंद्र सरकार आएसएस का एजेंडा लागू कर रही है।’’

उन्होंने बीफ के नाम पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर हुए हमलों का भी संदर्भ दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बीफ के नाम पर मुस्लिमों पर हमलों के खिलाफ पूरे देश में कई प्रदर्शन हुए। क्या वे बदल गए हैं? नहीं, जब उन्होंने कुछ नन को देखा तो उन्होंने उनपर हमला कर दिया...।’’

उन्होंने कहा कि गोयल ने हमले को न्यायोचित ठहराया है, यह दिखाता है कि अल्पसंख्यक जो देश में लोकतंत्र चाहते हैं, इस केंद्रीय शासन में सुरक्षित नहीं है जो आएसएस के एजेंडे को लागू कर रही है।

विजयन ने कहा कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर