लाइव न्यूज़ :

राशन की दुकानों से अगले 3 महीने तक पांच किलो अतिरिक्त अनाज और एक किलो दाल मुफ्त उपलब्ध कराएगी सरकार: सीतारमण

By भाषा | Updated: March 27, 2020 06:25 IST

यह अनाज कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले खाद्यान्न के अलावा होगा। केंद्र सरकार राशन की दुकानों से प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज सस्ती दर पर देती है। इसमें गेहूं दो रुपये और चावल तीन रुपये किलो के दाम पर दिया जाता है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणण ने राहत उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि 1.7 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत मुफ्त अनाज और दाल का वितरण किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले तीन माह के दौरान राशन की दुकानों से 80 करोड़ लोगों को पांच किलो गेहूं या चावल मुफ्त उपलब्ध कराएगी। साथ ही प्रति परिवार एक किलो दाल भी दी जाएगी।यह अनाज राशनकार्ड पर मिलने वाले अनाज के अतिरिक्त होगा।

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले तीन माह के दौरान राशन की दुकानों से 80 करोड़ लोगों को पांच किलो गेहूं या चावल मुफ्त उपलब्ध कराएगी। साथ ही प्रति परिवार एक किलो दाल भी दी जाएगी। यह अनाज राशनकार्ड पर मिलने वाले अनाज के अतिरिक्त होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में ‘लॉकडाउन’ (बंद) से प्रभावित गरीब एवं जरूरतमंदों के लिये लाये गये राहत पैकेज के तहत यह घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से 21 दिन के लिये देशभर में लोगों में अपने घरों में ही बंद रहने को कहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा।

यह अनाज कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले खाद्यान्न के अलावा होगा। केंद्र सरकार राशन की दुकानों से प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज सस्ती दर पर देती है। इसमें गेहूं दो रुपये और चावल तीन रुपये किलो के दाम पर दिया जाता है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणण ने राहत उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि 1.7 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत मुफ्त अनाज और दाल का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्रीय वरीयता के मुताबिक एक किलो दाल हर महीने अगले तीन माह के दौरान मुफ्त दी जायेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि राशन कार्डधारक अनाज और दाल राशन की दुकानों से दो किस्तों में ले सकते हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार के पास भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में 584.9 लाख टन अनाज का सुरक्षित भंडार है। इसमें 309.7 लाख टन चावल तथा 275.2 लाख टन गेहूं है।

सरकारी गोदामों में अनाज की यह मात्रा एक अप्रैल को सरकारी भंडार में निर्धारित मात्रा से कहीं अधिक है। बाद में वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार किसी को भी खासकर गरीब परिवार को अनाज नहीं होने के कारण परेशान नहीं होने देगी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘80 करोड़ लोग देश की आबादी के दो तिहाई हैं जो इस योजना के दायरे में आएंगे। इनमें से हर को अगले तीन महीने तक दोगुन अनाज मिलेगा। अतिरिक्त अनाज मुफ्त मिलेगा।’’ मंत्रालय के अनुसार गरीब लोगों को पर्याप्त प्रोटीन उपलब्ध कराने के लिये सरकार तीन महीने तक प्रति परिवार एक किलो दाल भी मुफ्त देगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया