लाइव न्यूज़ :

Govt Jobs: 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में यूपी सरकार ने निकाली बंपर भर्ती, यहां करें आवेदन

By रुस्तम राणा | Updated: October 3, 2024 14:15 IST

UP Anganwadi Recruitment 2024: आपको बता दें कि भर्ती हमीरपुर,अमेठी, वाराणसी, कन्नौज, झांसी, महोबा, संत कबीर नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकाली गई है। खबर है कि राज्य सरकार अन्य जिलों के लिए भी ये भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयोग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर करें आवेदनआवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगीसभी पद अस्थायी और मानदेय पर आधारित रहेगा

UP Anganwadi Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में भर्ती निकाली हैं। यह भर्ती राज्य के अलग-अलग जिलों एवं शहरों के लिए हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार आंगनबाड़ी केंद्रों में जॉब के लिए आवेदन कर सकती हैं। आपको बता दें कि भर्ती हमीरपुर,अमेठी, वाराणसी, कन्नौज, झांसी, महोबा, संत कबीर नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकाली गई है। खबर है कि राज्य सरकार अन्य जिलों के लिए भी ये भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। आंगनबाड़ी की इस भर्ती प्रकिया में योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर सकती हैं। याद रहे कि इन भर्तियों में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। साथ ही यह सभी पद अस्थायी और मानदेय पर आधारित रहेगा।

इन जिलों में निकली हैं भर्ती

महोबा-156 पद (आवेदन करने की अंतिम तारीख-21 अक्टूबर)वाराणसी- 199 पद (आवेदन करने की अंतिम तारीख- 25 अक्टूबर)झांसी- 290 पद (आवेदन करने की अंतिम तारीख- 17 अक्टूबर)हमीरपुर- 164 पद (आवेदन करने की अंतिम तारीख- 15 अक्टूबर)अमेठी- 427 पद (आवेदन करने की अंतिम तारीख-17 अक्टूबर तारीख)कन्नौज- 138 पद (आवेदन करने की अंतिम तारीख-17 अक्टूबर)आगरा- 469- पद (आवेदन करने की अंतिम तारीख- 19 अक्टूबर)

शैक्षणिक योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाली उम्मीदवार को कम से कम कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदन करने वाली उम्मीदवार अपने ग्राम पंचायत/वार्ड की ही रहने वाली होनी चाहिए।

आयु सीमा

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों को चयन मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट एकेडमिक क्वालिफिकेशन के नंबरों के आधार पर तय की जाएगी। इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। इन पदों पर विधवा, तलाकशुदा, गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाली उम्मीदवारों को सेलेक्शन में वरीयता दी जाएगी। 

टॅग्स :सरकारी नौकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी