लाइव न्यूज़ :

अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बनाये जाने पर सरकार ने लगायी रोक, रोड़ा बनी वार्षिक आय, औसतन होनी चाहिये इतनी कमाई

By भाषा | Updated: September 26, 2019 06:38 IST

सरकारी सूत्रों ने बताया कि फरवरी में कॉलेजियम ने कुछ अधिवक्ताओं को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की थी। कानून मंत्रालय ने पाया कि इनमें से 10 अभ्यर्थी प्रक्रिया ज्ञापन (एमओपी) के आय मानदंड को पूरा नहीं करते।

Open in App
ठळक मुद्देएमओपी एक ऐसा दस्तावेज है जो उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की पदोन्नति या स्थानांतरण को निर्देशित करता है।सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अब इन अनुशंसाओं पर रोक लगाने का निर्णय किया है।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा कुछ अधिवक्ताओं को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति किए जाने की अनुशंसाओं के बारे में समझा जा रहा है कि सरकार ने यह कहते हुए रोक लगा दी है कि उनकी वार्षिक पेशेवर आय निर्धारित मानदंड से नीचे है।

बार के किसी अभ्यर्थी जिसे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की गई हो, उसे उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए उसकी पिछले पांच साल में औसत वार्षिक आय सात लाख रुपये होनी चाहिए।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि फरवरी में कॉलेजियम ने कुछ अधिवक्ताओं को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की थी। कानून मंत्रालय ने पाया कि इनमें से 10 अभ्यर्थी प्रक्रिया ज्ञापन (एमओपी) के आय मानदंड को पूरा नहीं करते।

एमओपी एक ऐसा दस्तावेज है जो उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की पदोन्नति या स्थानांतरण को निर्देशित करता है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अब इन अनुशंसाओं पर रोक लगाने का निर्णय किया है। स्थापित प्रक्रिया के अनुसार उच्च न्यायालय के कॉलेजियम उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किए जाने वाले अभ्यर्थियों के नाम कानून मंत्रालय के पास भेजते हैं।

अभ्यर्थियों की पृष्ठभूमि पर खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट संलग्न करने के बाद मंत्रालय इसे शीर्ष अदालत के कॉलेजियम को भेजता है। 2018 में भी सरकार ने कम से कम 25 अनुशंसाओं में आय के मानदंड को चिह्नित किया था।

टॅग्स :हाई कोर्टइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए