लाइव न्यूज़ :

सरकारी कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने का अधिकार नहीं, केरल हाईकोर्ट ने दिया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 18:20 IST

हाईकोर्ट ने एलडीएफ सरकार को सोमवार को निर्देश जारी कर कहा कि वह दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान अपने कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए तत्काल निषेध आदेश जारी करे।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार को दिए अंतरिम आदेशकोर्ट ने कहा- सरकारी कर्मचारियों का हड़ताल में शामिल होना सेवा नियमों के खिलाफ

तिरुवनंतपुरम: केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों को ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद में भाग लेने से रोक दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को भारत बंद में हिस्सा लेने से रोकने के लिए तुरंत आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का हड़ताल में शामिल होना सेवा नियमों के खिलाफ है। हाईकोर्ट ने एलडीएफ सरकार को सोमवार को निर्देश जारी कर कहा कि वह दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान अपने कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए तत्काल निषेध आदेश जारी करे। 

कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार को दिए अंतरिम आदेश

मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार और न्यायमूर्ति शाजी पी चले ने सीसी नायर एस की जनहित याचिका पर यह अंतरिम निर्देश जारी किए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता सजीत कुमार वी ने आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अदालत का मानना है कि सरकारी कर्मियों द्वारा हड़ताल करना अवैध है, क्योंकि उनकी सेवा शर्तों में ऐसा करना निषेध है।

सरकार कर्मचारियों को हड़ताल में जाने के लिए कर रही है प्रोत्साहित: याचिकाकर्ता

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और दो दिन तक काम का बहिष्कार करने के दौरान उन्हें वेतन का भुगतान करेगी। सरकारी कर्मी 28 और 29 मार्च को काम का बहिष्कार कर रहे हैं। सेंट्रल ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच ने दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

हड़ताल की वजह से सभी संस्थान बंद

बता दें कि केरल में इस हड़ताल के चलते लगभग सभी संस्थान बंद रहे। हड़ता की वजह से कहीं परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं, तो कहीं रेलवे स्टेशनों और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया। कई जगह से ट्रेन की आवाजाही रोकने की भी खबर सामने आई है। केरल में इस हड़ताल के चलते लगभग सभी संस्थान बंद रहे।

टॅग्स :केरलKerala High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos