लाइव न्यूज़ :

सरकार ने राज्यों से डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के प्रयास तेज करने को कहा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को लिखे पत्र में कहा है कि संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए कीट विज्ञान निगरानी, ​​​​स्रोत में कमी लाने संबंधी गतिविधियों और त्वरित वेक्टर नियंत्रण उपायों को क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

भूषण ने कहा कि हाल के हफ्तों में कुछ राज्यों में कुछ इलाकों में डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों (वीबीडी) के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि इन रोगों का प्रसार और संचरण पर्यावरणीय कारकों से प्रभावित होता है तथा वेक्टर प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण के कारण मॉनसून और मॉनसून के बाद की अवधि के दौरान इनका संचरण अधिकतम होता है।

भूषण ने कहा, "इसलिए, यह जरूरी है कि इन बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए वेक्टर (मच्छर) के संख्या घनत्व को कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

उन्होंने 10 सितंबर को लिखे पत्र में कहा है, "इसके मद्देनजर, मैं कोविड-19 पर सुरक्षा के लिए वीबीडी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर देना चाहूंगा।"

पत्र में कहा गया है कि संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए कीटविज्ञानी निगरानी, ​​​​संबंधित स्रोत में कमी लाने की गतिविधियों और त्वरित वेक्टर नियंत्रण उपायों को लागू किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'