लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:14 IST

Open in App

ईटानगर, 25 फरवरी अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बी डी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को विधायकों का आह्वान किया कि वे योजनाएं तैयार करें, उनका क्रियान्वयन करें और ऐसे प्रावधान अपनाएं जिनसे राज्य न सिर्फ कोविड-19 महामारी के प्रभाव को दूर कर पाए बल्कि सामाजिक-आर्थिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां भी अर्जित करे।

विधानसभा के 12 दिवसीय बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्र केंद्रीय बजट में रेखांकित छह प्रमुख नतीजे वाले क्षेत्रों से निर्देशित होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं कुशलता, भौतिक एवं आर्थिक पूंजी और अवसंरचना, अकांक्षी भारत के लिये समावेशी विकास, मानव पूंजी को पूनर्जीवित करना, नवोन्मेष व शोध और विकास आदि शामिल हैं।

मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “हमारी नीतियां ‘राष्ट्र प्रथम’ के नजरिये को मजबूती देने वाली होनी चाहिए। हमारा ध्यान किसानों की आय दोगुनी करने, स्वस्थ भारत, सुशासन, युवाओं के लिये अवसर, सभी के लिये शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर होना चाहिए।”

राज्यपाल ने कहा, “हम अपना रुख खर्च केंद्रित बजट से परिणाम केंद्रित बजट की तरफ कर रहे हैं। हम राज्य के लोगों के फायदे के लिये सभी केंद्रीय योजनाओं को आत्मसात कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू