लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मजदूरों की सुनी जाएंगी समस्याएं और शिकायतें, जल्द अखिल भारतीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगी सरकार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 05:46 IST

यह हेल्पलाइन नंबर मुख्य श्रमायुक्त के तहत शुरू किया जाएगा। यह टोल-फ्री नंबर नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार जल्दी ही प्रवासी मजदूरों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर शुरू करने जा रही है।इन नंबर पर प्रवासी मजदूर अपनी समस्याओं, शिकायतों की जानकारी दे सकेंगे।

सरकार जल्दी ही प्रवासी मजदूरों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर शुरू करने जा रही है। इन नंबर पर प्रवासी मजदूर अपनी समस्याओं, शिकायतों की जानकारी दे सकेंगे।

यह हेल्पलाइन नंबर मुख्य श्रमायुक्त के तहत शुरू किया जाएगा। यह टोल-फ्री नंबर नहीं होगा।

दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को शॉर्ट कोड आवंटन नोट में कहा, ‘‘मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) के तहत शॉर्ट कोड 14445 आवंटिति किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जा सके।

इस नंबर पर आने वाली प्रवासी मजदूरों की कॉल को दिल्ली में सुना जाएगा और उसके बाद इसे संबंधित क्षेत्रीय नियंत्रण कक्ष के पास शिकायत के निपटान के लिए भेज दिया जाएगा।’’

सभी दूरसंचार ऑपरेटरों के लिए इस नंबर पर पहुंच उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह टोल-फ्री नंबर नहीं होगा। 14445 पर कॉल करने पर शुल्क लगेगा। दूरसंचार विभाग ने आपात हेल्पलाइन के लिए दो नंबर 1930 और 1944 आवंटित किए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां