लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा बचत करने वाले उद्यमियों, राजकीय कार्यालयों को पुरस्कृत करेगी सरकार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:45 IST

Open in App

जयपुर, 24 नवम्बर राजस्थान सरकार ऊर्जा बचत करने वाले उद्यमियों, राजकीय कार्यालयों को पुरस्कृत करेगी। इसके लिए 30 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा के दक्ष संसाधनों को अपना कर अथवा कुशल प्रबंधन या ऊर्जा के गैर परम्परागत स्रोतों आदि अन्य उपायों से ऊर्जा की बचत करने वाले व्यक्तियों, उद्यमियों, राजकीय कार्यालयों आदि को राजस्थान सरकार पुरस्कृत करेगी।

चयनित लोगों को 14 दिसम्बर को ‘राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (रीका अवार्ड)’ प्रदान किए जाएंगे।

डॉ. अग्रवाल के अनुसार इन पुरस्कारों के लिए अब तक लगभग 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता के मद्देनजर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर से बढ़ा कर 30 नवम्बर कर दी गई है।

ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार विजेताओं का चयन ऊर्जा दक्ष व ऊर्जा संरक्षण विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समिति करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र