लाइव न्यूज़ :

बिहार: जनता दरबार में खुली सरकारी व्यवस्था की पोल, गुस्से में लाल-पीला हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2022 16:03 IST

राज्य के विभिन्न इलाके से आये लोगों की फरियाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुनी और इसके समाधान के लिए मंत्री व अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान फरियादियों को सुनते हुए ही एक समय अचानक ही मुख्यमंत्री गुस्से से लाल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और इसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दियेइस दौरान फरियादियों को सुनते हुए ही एक समय अचानक ही मुख्यमंत्री गुस्से से लाल हो गएजनता दरबार में ऐसे कई फरियादी आये थे जो दूसरी दफे मुख्यमंत्री से एक ही फरियाद लेकर पहुंचे थे

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज एक बार फिर से सरकारी व्यवस्था की पोल खुलती रही। राज्य के विभिन्न इलाके से आये लोगों की फरियाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुनी और इसके समाधान के लिए मंत्री व अधिकारियों को निर्देश दिये। 

इस दौरान फरियादियों को सुनते हुए ही एक समय अचानक ही मुख्यमंत्री गुस्से से लाल हो गए। दरअसल, यह बात सामने आई कि जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। एक समस्या के लिए फरियादियों को बार-बार आना पड़ता है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। 

आज के जनता दरबार में ऐसे कई फरियादी आये थे जो दूसरी दफे मुख्यमंत्री से एक ही फरियाद लेकर पहुंचे थे। ऐसे में जनता दरबार की पोल खुलने के बाद नीतीश कुमार गुस्सा गये। उन्होंने अपने सचिवालय के अधिकारियों से कहा कि नोट करिए जो एक ही समस्या लेकर दूसरी दफे पहुंचे हैं। आखिर यहां आने के बाद भी काम क्यों नहीं हो रहा? 

दरअसल, जनता दरबार में आई एक छात्रा की शिकायत पर नीतीश कुमार भड़क गए और पहले तो शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और पटना के जिलाधिकारी को भी हड़काते हुए कहा कि इस लड़की को अब तक छात्रवृति का लाभ क्यों नहीं मिला है? जबकि यह लड़की 2019 में ही स्नातक पास कर चुकी है। तत्काल जाकर देखिए इसको, तुरंत मिलना न चाहिए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि हम रिपोर्ट भेज देते हैं। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि भेज देते हैं तो भेजिए ना.... इसको इतना दिन से क्यों नहीं मिला? जबकि 2019 में पास की है। वहीं, पश्चिम चंपारण से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार की पोल खोल दी। कहा कि पिता की कोरोना से मृत्यु पर मुआवजा को लेकर दूसरी दफे आपके पास आये हैं। अब तक सरकारी सहायता नहीं मिली। 

फरियादी की शिकायत सुन सीएम नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण से आया है सत्य कुमार पांडेय। इसके पिता की मृत्यु कोविड से हुई थी। अप्रैल में यह आया था जनता दरबार में। उस समय हो गया था कि मिल जायेगी सहाता राशि। अब तक नहीं मिला है। क्यों नहीं क्लियर किया है? हर बार तो आ ही रहा न यह आदमी। जो आ गया है जनता दरबार में उसको कर न दीजिए। यह दूसरी बार आ रहा है, जनता दरबार में। इसको देख लीजिए। 

इसके बाद आपदा प्रबंधन के सचिव को मुख्यमंत्री ने फोन लगाया और कहा कि अब तक 4-5 आ गया, कोरोना से मृत्यु वाला। आप जाइए..प्रत्यय जी आपसे बात करेंगे। जा कर देखिए। जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की अंबार लग गई। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?