लाइव न्यूज़ :

पूर्वांचल में बाढ़ से बचाव के लिए सरकार को अभी से कदम उठाने चाहिए : मायावती

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:17 IST

Open in App

लखनऊ, 25 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ के कहर से जान-माल की भारी क्षति पर रविवार को दुख प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश की सरकार को अभी से सजग होकर कदम उठाने चाहिए।

बसपा प्रमुख ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, ''देश के विभिन्न भागों खासकर महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ की विभीषिका से जान-माल एवं संपत्ति की भारी हानि अत्यंत दुखद है।''

पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए मायावती ने कहा, “राज्य सरकारों और केंद्र का भी आपदा के ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता से सक्रियता के साथ काम करना जरूरी है।''

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर साल आने वाली बाढ़ से राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को सावधान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''उप्र में भी खासकर पूर्वांचल आदि के लाखों परिवार हर वर्ष बाढ़ की भीषण तबाही झेलते हैं, जिसे देखते हुए यहां की सरकार को अभी से ही सजग होकर सावधानी के सभी कदम उठाने चाहिए ताकि वहां जान-माल और पशुधन की बर्बादी तथा लोगों को आगे अति-गरीबी की विपदा से बचाया जा सके।''

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण संभाग में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 112 पर पहुंच गई। मृतकों में सबसे अधिक रायगढ़ जिले के 52 लोग शामिल हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा था कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?