लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सोनिया, राहुल और प्रियंका की एसपीजी सुरक्षा हटाई, कांग्रेस आंदोलन की तैयारी में

By शीलेष शर्मा | Updated: November 9, 2019 04:10 IST

पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने टिप्पणी की कि यह अंतोगत्वा साबित हो गया कि यह व्यक्तिगत द्वेष के लिए उठाया गया कदम है. एक ऐसे परिवार की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसने देश के दो प्रधानमंत्री आतंक की हिंसा में खो दिये.

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लिये जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है.पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने संकेत दिये है कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस अदालत से लेकर जनआंदोलन चलाने तक के विकल्पों पर विचार कर रही है.

गृह मंत्रालय द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लिये जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है. पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने संकेत दिये है कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस अदालत से लेकर जनआंदोलन चलाने तक के विकल्पों पर विचार कर रही है.

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार कांग्रेस के खिलाफ एक के बाद एक कदम उठा रही है जिससे साफ है कि वह प्रतिशोध की राजनीति से प्रभावित है.

पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने टिप्पणी की कि यह अंतोगत्वा साबित हो गया कि यह व्यक्तिगत द्वेष के लिए उठाया गया कदम है. एक ऐसे परिवार की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसने देश के दो प्रधानमंत्री आतंक की हिंसा में खो दिये.

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि एसपीजी जब गृह मंत्रालय के अधीन नहीं है तो गृह मंत्रालय कैसे फैसले ले रहा है. पार्टी ने आज एसपीजी के उस पत्र को जारी किया जो कैबिनेट सचिवालय को लिखा गया. इस पत्र में एसपीजी ने साफ तौर पर लिखा है कि राहुल गांधी को इस्लामिक संगठनों,नक्सली संगठनों, खालिस्तानी संगठनों और आतंक़वादियों से जान का गंभीर खतरा है. 26 अगस्त 2019 के इस पत्र के बाद एसपीजी सुरक्षा का वापस लिया जाना यह साफ कर रहा है कि यह फैसला प्रतिशोध की राजनीति से लिया गया है.

कांग्रेस ने जस्टिस जे.एस. वर्मा की वह रिपोर्ट भी जारी की जो राजीव गांधी के हत्या के बाद तैयार की गयी थी जिसमें  इस बात का उल्लेख किया गया है कि राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने का फैसला उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक था.  जहां तक राहुल गांधी के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप भाजपा लगा रही है रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी फोटोशूट कराते समय एसपीजी को हटाकर क्या एसपीजी की ब्लू बुक का उल्लंघन नहीं करते, क्या इस आधार पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर ली जाएगी.

कांग्रेस के इन तीखे सवालों के जवाब में भाजपा ने साफ किया कि वह कांग्रेस के इन तर्को से सहमत नहीं है, उसकी दलील है कि किस को क्या सुरक्षा व्यवस्था देनी है यह फैसला एक कमेटी करती है और वह इस बात का आंकलन करती है कि वीआईपी की सुरक्षा को किस स्तर का खतरा है उसी के आधार पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है.

उल्लेखनीय है कि मोदी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की सुरक्षा व्यवस्था को क्रमबद्ध तरीके से हटाने अथवा कमजोर करने का काम हो रहा है.

28 साल तक लगातार एसपीजी सुरक्षा के घेरे में रहने के बाद अब यह परिवार जेड प्लस सुरक्षा के दायरे में होगा. दरअसल 1991 में एसपीजी एक्ट में संशोधन कर एसपीजी सुरक्षा इस परिवार को उपलब्ध कराई गयी थी.  कांग्रेस इस संशोधन का जिक्र कर सरकार से पूछ रही है कि संसद के एसपीजी एक्ट को बदलने का अधिकार बिना संसद की मंजूरी के आखिर किसने इस सरकार को दिया.

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल