लाइव न्यूज़ :

सरकार की 2030 तक रेलवे में 50 लाख करोड़ रुपये निवेश पर नजर : गोयल

By भाषा | Updated: July 7, 2019 01:35 IST

Open in App

देश की रेल प्रणाली को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकार की नजर 2030 तक रेलवे में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह बात कही। गोयल ने कहा कि पिछले 65 साल में पर्याप्त निवेश नहीं किए जाने से देश में रेलवे के बुनियादी ढांचे में बमुश्किल 30 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई है।

शुक्रवार को पेश आम बजट 2019-20 पर अपनी टिप्पणी में गोयल ने कहा, ‘‘सरकार की 2030 तक रेलवे में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना है, ताकि इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेलवे प्रणाली बनाया जा सके।

इसमें यात्रियों की सुरक्षा, नेटवर्क का विस्तार और मालभाड़ा में हिस्सेदारी बढ़ाना शामिल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 65 साल में रेलवे में निवेश कम रहा जिसके चलते इसके बुनियादी ढांचे में मात्र 30 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई जबकि इस पर माल और यात्रियों के बोझ में 1500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’

इसके वजह से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह यहां भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत पर आयोजित कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। गोयल ने घोषणा की मुंबई से गोवा होते हुए मंगलुरू तक जाने वाले कोंकण रेल निगम के पूरे मार्ग का अगले डेढ़ साल में विद्युतीकरण किया जाएगा।

टॅग्स :पीयूष गोयलरेल बजटबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?