लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में सोमवार से तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

By भाषा | Updated: April 24, 2021 21:18 IST

Open in App

देहरादून, 24 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड सरकार ने अपने सभी कार्यालयों को तीन दिन और बंद रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय बुधवार तक बंद रहेंगे।

हालांकि, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार से मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है। साथ ही उन्हें अपने मोबाइल फोन चालू रखने को भी कहा गया है ताकि आवश्यकता के समय पर उनसे संपर्क किया जा सके।

राज्य सरकार ने 22 अप्रैल को आदेश जारी कर सभी कार्यालय परिसर को सेनेटाइज करने के वास्ते 23-25 अप्रैल के बीच तीन दिन के लिए इन्हें बंद रखने का फैसला किया था। अब इस अवधि को सोमवार से तीन और दिन का विस्तार दिया गया है।

उत्तराखंड में शनिवार को संक्रमण के 5,084 नए मामले सामने आए जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग