लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर प्रशिक्षु महिला आरक्षीः शौचालयों में कैमरे और खुले में नहाने में मजबूर?, बैरक की हालत खराब, विरोध प्रदर्शन के बाद पीएससी 26वीं बटालियन के कमांडेंट सहित 2 वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2025 13:24 IST

बड़ी संख्या में महिला पुलिस आरक्षियों ने ‘प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी’ (पीएससी) की 26वीं बटालियन के परिसर में अपने प्रशिक्षण केंद्र में रहन-सहन की खराब स्थिति और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्दे26वीं बटालियन के कमांडेंट सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। समुचित सुविधाओं के अभाव में खुले में नहाने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। कमांडर राजीव कृष्ण और भर्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी संजय राय को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

गोरखपुरः गोरखपुर में प्रशिक्षु महिला आरक्षियों द्वारा बैरकों की कथित रूप से खराब स्थिति और निजता संबंधी चिंताओं को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद ‘प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी’ (पीएससी) की 26वीं बटालियन के कमांडेंट सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार को बड़ी संख्या में महिला पुलिस आरक्षियों ने ‘प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी’ (पीएससी) की 26वीं बटालियन के परिसर में अपने प्रशिक्षण केंद्र में रहन-सहन की खराब स्थिति और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में प्रशिक्षु आरक्षी कथित तौर पर कह रही हैं कि समुचित सुविधाओं के अभाव में उन्हें खुले में नहाने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर महिला प्रशिक्षुओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने में लापरवाही बरतने पर पलटन कमांडर राजीव कृष्ण और भर्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी संजय राय को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा, प्रारंभिक निष्कर्षों और जांच के आधार पर पुलिस महानिदेशक ने उत्तर प्रदेश सरकार से पीएसी की 26वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार को ‘‘कर्तव्य में लापरवाही’’ के आरोप में निलंबित करने की सिफारिश की है। सरकार ने अनुशंसा के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को कमांडेंट कुमार को निलंबित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका शर्मा को 26वीं बटालियन पीएसी, गोरखपुर के कमांडेंट का कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले, विरोध प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षु आरक्षियों को आश्वासन दिया था कि अतिरिक्त शौचालयों सहित बुनियादी ढांचे का उन्नयन कार्य किया जा रहा है।

शुरुआती व्यवधान तकनीकी समस्याओं के कारण थे। पीएसी मध्य क्षेत्र के महानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने शौचालयों में कैमरे होने के दावों का खंडन किया और एक शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक को अनुचित भाषा का प्रयोग करने के लिए निलंबित किए जाने की पुष्टि की।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशPoliceयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह