लाइव न्यूज़ :

2019 लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है उपचुनाव, BJP के लिए ये सीटें हैं साख का सवाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 14, 2018 11:00 IST

इस चुनाव से उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के एक साल के काम-काम का भी आंकलन किया जाएगा क्योंकि गोरखपुर सीट से सीएम योगी लगातार पांच वार सांसद रहे हैं।

Open in App

लखनऊ, 14 मार्चः गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर 11 मार्च को वोटिंग की गई थी, जिसकी आज मतगणना की जा रही है। इस उपचुनाव में रिजल्ट चाहे जो भी हो, लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मोदी सरकार का 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर माना जा रहा है। बीजेपी के लिए ये सीटें साख का सवाल है, जिसके लिए उसने जान की बाजी लगा दी है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि इस चुनाव से उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के एक साल के काम-काम का भी आंकलन किया जाएगा क्योंकि गोरखपुर सीट से सीएम योगी लगातार पांच वार सांसद रहे हैं और अपनी क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। साथ ही साथ मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल से यूपी की जनता कितनी प्रभावित हुई है उसका भी आंकलन किया जा सकेगा। 

आजादी के बाद पहली बार फूलपुर लोकसभा सीट पिछले आम चुनाव में बीजेपी के खाते में आई थी। लेकिन केशव प्रसाद मौर्या ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद के लिए यह सीट छोड़ दी। सपा और बसपा इसे मुद्दा बनाया। लेकिन वोटिंग महज 38 फीसदी यह जताती है कि जनता कोई बदलाव नहीं चाह रही है। आमतौर बढ़े हुए मतदान को बदलाव से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन आम चुनावों के 50 फीसदी से ज्यादा की वोटिंग की तुलना में इस बार इस सीट पर महज 38 फीसदी ही वोट डाले गए हैं।

ये भी पढ़ें-UP Bypolls Results Live: गोरखपुर से बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला आगे, फूलपुर से सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को बढ़त

दोनों ही सीटों का चुनावी इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। फूलपुर लोकसभा सीट से भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू चुनाव लड़ते थे। 1952, 1957 और 1962 के चुनावों में फूलपुर से ही चुनकर वो संसद पहुंचे थे। गोरखपुर की सीट गोरखनाथ मठ की मानी जाती है। यहां दशकों से मठ के महंत ही सांसद चुने जाते रहे हैं। पहले महंत अवैद्यनाथ और फिर लगातार 1998 से लगातार योगी आदित्यनाथ। बीते 20 सालों के यह पहला मौका होगा जब गोरखपुर लोकसभा सीट पर कोई गोरखनाथ मठ के इतर का सांसद बनेगा। 

गोरखपुर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीट छोड़ने और फूलपुर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सीट छोड़ने के बाद यह चुनाव हुए हैं। गोरखपुर में मुख्य टक्कर बीजेपी उपेंद्र शुक्ला और सपा के प्रवीण निषाद से है। जबकि ऐतिहासिक फूलपुर सीट पर बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल का मुकाबला सपा के नागेंद्र सिंह पटेल से माना डा रहा है।

टॅग्स :उपचुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीगोरखपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां